Tuesday 25 April 2017

25 अप्रैल (25 April)

25 अप्रैल (25 April)



25 अप्रैल, 1678 : फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया।
25 अप्रैल, 1859 : स्वेज़ नहर की खुदाई आरंभ हुई। दस वर्ष के निर्माण के बाद 17 नवम्बर, 1869 ईसवी को स्वेज़ नहर का उद्घाटन हुआ।
25 अप्रैल, 1867 : जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
25 अप्रैल, 1898 : यूएस ने स्पेन में युद्ध घोषित किया।
25 अप्रैल, 1905 : दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।
25 अप्रैल, 1925 : पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
25 अप्रैल, 1945 : इटली को फ़ासीवादी सेना के वर्चस्व से स्वतंत्रता मिली।
25 अप्रैल, 1953 : कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों ने डीएनए की संरचना के बारे में व्याख्या दी।
25 अप्रैल, 1954 : बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
25 अप्रैल, 1957 : सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
25 अप्रैल, 1960 : अफ़ग़ानिस्तान के नरेश अमानुल्लाह ख़ान का देहान्त हुआ। उन्होंने वर्ष 1923 में अफ़ग़ानिस्तान को पहला संविधान दिया। वर्ष 1926 में उन्होंने अमीर के बजाए शाह की उपाधि चुनी।
25 अप्रैल, 1968 : हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन हुआ।
25 अप्रैल, 1971 : वियतनाम में अमरीका की सैनिक कार्रवाई के विरोध में लगभग 2 लाख अमरिकीयों ने वाशिंगटन में प्रदर्शन किया।
25 अप्रैल, 1975 : तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
25 अप्रैल, 1980 : अमरीकी सेना का तेहरान में अमरीकी दूतावास में बंघकों को छुड़ाने की कोशिश नाकामयाब हुई।
25 अप्रैल, 1981 : जापान के सुरूग में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।
25 अप्रैल, 1982 : दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
25 अप्रैल, 1983 : जर्मन पत्रिका स्टर्न ने हिटलर की विवादास्पद डायरी छापी लेकिन बाद में यह डायरी नकली पाई गई।
25 अप्रैल, 1999 : वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
25 अप्रैल, 2000 : भारतीय हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पंडित मुखराम शर्मा का निधन हुआ।
25 अप्रैल, 2004 : जिम्बाव्वे में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया गया।
25 अप्रैल, 2005 : जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।
25 अप्रैल, 2007 : विरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा में खुला।
25 अप्रैल, 2013 : ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षां के अंतराल के बाद पुन: खोला।

No comments:

Post a Comment