Wednesday 5 April 2017

1 अप्रैल (1 April)

1 अप्रैल (1 April)


1 अप्रैल, 1582 : फूल्स डे की शुरूआत फ्रांस में 1582 में हुई। पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।
1 अप्रैल, 1793 : जापान में उनसेन ज्वालामुखी में विस्फोट से 53000 लोगों की मौत हुई।
1 अप्रैल, 1839 : कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया।
1 अप्रैल, 1867 : सिंगापुर, पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने।
1 अप्रैल, 1878 : कलकत्ता (अब काेलकाता) संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया।
1 अप्रैल, 1881 : यरुशलम में यहूदियों के खिलाफ दंगा भडका।
1 अप्रैल, 1889 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक क्रांतिकारी डा. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ।
1 अप्रैल, 1891 : ब्रिटेन की राजधानी लंदन और फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीच दूरभाष संपर्क शुरुआत हुई।
1 अप्रैल, 1912 : कलकत्ता की बजाए पुरानी दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया और दिल्ली को एक प्रांत घोषित किया गया।

1 अप्रैल, 1930 : देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई।
1 अप्रैल, 1931 : निकारागुआ के मानागुआ क्षेत्र में भूकंप से दो हजार लोगों की मौत हुई।
1 अप्रैल, 1933 : कराची (अब पाकिस्तान) में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गयी।
1 अप्रैल, 1935 : भारतीय रिर्जव बैंक की स्थापना की गई और नोट जारी करने का जिम्मा इस बैंक को सौंपा गया।
1 अप्रैल, 1936 : उडीसा (अब ओडिशा) को बिहार से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया, जो पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
1 अप्रैल, 1969 : भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरु हुआ।
1 अप्रैल, 1973 : भारत के कार्बेट नेशलन पार्क में चीताओं के लिए ‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया।
1 अप्रैल, 1976 : दूरदर्शन को रेडियो से पृथक किया गया और दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
1 अप्रैल, 1976 : स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की। 2007 में इस कंपनी का नाम बदलकर एप्पल इंक कर दिया गया।
1 अप्रैल, 1979 : ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित किया गया।
1 अप्रैल, 1986 : कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई।
1 अप्रैल, 1987 : भारतीय मानक ब्यूरो को भारतीय मानक संस्थान के रुप में बदला गया।
1 अप्रैल, 1992 : आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई।
1 अप्रैल, 1997 : मार्टिन हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नम्बर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
1 अप्रैल, 2004 : मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
1 अप्रैल, 2006 : रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु हुई।
1 अप्रैल, 2010 : पर्सनल कंप्यूटर की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड राँबर्ट्स का निधन हुआ।

No comments:

Post a Comment