Pages

Friday 17 February 2017

अंतरिक्ष विज्ञान क्विज (Space Science Quiz)

अंतरिक्ष विज्ञान क्विज (Space Science Quiz)

1. वे आकाशीय पिण्ड, जो किसी ग्रह की परिक्रमा करते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर- उपग्रह
2. निर्माण (प्रकृति) के आधार पर उपग्रहों को दो प्रकारों में बांटा गया है, उनके नाम बताइए।
उत्तर- प्राकृतिक एवं कृत्रिम उपग्रह
3. पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह कौन है?
उत्तर- चन्द्रमा
4. मानव निर्मित एवं प्रक्षेपित उपग्रहों को क्या कहते हैं?
उत्तर- कृत्रिम उपग्रह
5. चन्द्रमा का परिक्रमण काल कितना है?
उत्तर- 27.3 दिन
6. भारत ने अंतरिक्ष कार्यक्रम के क्षेत्र में किस दशक में पदार्पण किया?
उत्तर- 1970 के दशक में

7. भारत में अंतरिक्ष आयोग का गठन किस वर्ष किया गया?
उत्तर- 1992 में
8. भारत में अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में अनुसंधान व विकास का कार्य किस संगठन द्वारा किया जाता है?
उत्तर- इसरो द्वारा
9. ‘इसरो’ का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- इण्डियन स्पेस रिसर्च आॅर्गनाइजेशन
10. ‘इसरो’ का मुख्यालय कहां है?
उत्तर- बंगलुरू में
11. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नयी दिशा देने में किस वैज्ञानिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है?
उत्तर- विक्रम अम्बालाल साराभाई
12. भारतीय अंतरिक्ष उपग्रहों को कितनी श्रेणियों में बांटा जा सकता है?
उत्तर- तीन
13. उक्त तीनों श्रेणियों के नाम बताइए?
उत्तर- 1. भू प्रेक्षण उपग्रह,  2. संचार व नौवहन उपग्रह तथा  3. अंतरिक्ष विज्ञान व पर्यावरण उपग्रह 
14. भारत द्वारा प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह कौनसा था?
उत्तर- आर्यभट्ट
15. आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किस तिथि को किया गया था?
उत्तर- 19 अप्रैल 1975 को
16. भारत का प्रथम प्रायोगिक भूप्रेक्षण उपग्रह कौनसा था?
उत्तर- भास्कर - I
17. आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किस उद्देश्य से हुआ था?
उत्तर- वैज्ञानिक कार्यों हेतु
18. आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किस देश से हुआ था?
उत्तर- सोवियत संघ से
19. भास्कर- I एवं भास्कर- II किस वर्ष छोड़े गए थे?
उत्तर- क्रमशः 1979 एवं 1981 में
20. कम ऊर्जा वाली ब्रह्माण्ड किरणों के अध्ययन हेतु भारत ने प्रथमतः कौनसा उपग्रह छोड़ा था?
उत्तर- अनुराधा
21. भारत द्वारा प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह, जिसका प्रयोग विविध संचार परीक्षणों के लिए हुआ, कौनसा है?
उत्तर- एप्पल
22. ‘एप्पल’ का प्रक्षेपण किस तिथि को हुआ था?
उत्तर- 19 जून 1981 को
23. ‘एप्पल’ कितनी अवधि तक कार्यशील रहा?
उत्तर- 2.3 वर्ष
24. आर्यभट्ट उपग्रह कितनी अवधि तक कार्यशील रहा?
उत्तर- 17 वर्ष
25. किस श्रृंखला के उपग्रहों का डिजाइन स्वदेशी राॅकेट ‘एसएलवी-3’ के लिए किया गया था?
उत्तर- रोहिणी
26. रोहिणी श्रृंखला का प्रथम उपग्रह कब छोड़ा गया था?
उत्तर- 1979 में
27. भारतीय उपग्रहों को उनकी कक्षा के आधार पर कितने वर्गों में रखा जाता है?
उत्तर- दो
28. उक्त दोनों वर्गों के उपग्रहों के नाम बताइए?
उत्तर- भूस्थैतिक कक्षा के उपग्रह एवं ध्रुवीय कक्षा के उपग्रह
29. भूस्थैतिक कक्षा के उपग्रहों को क्या कहा जाता है?
उत्तर- भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह
30. किस उपग्रह श्रृंखला का संबंध अंतरिक्ष, दूरसंचार, भारतीय मौसम, रेडियो एवं दूरदर्शन से एक साथ है?
उत्तर- इन्सेट
31. ‘इन्सेट’ का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- इण्डियन नेशनल सैटेलाइट
32. किस वर्ग के भारतीय उपग्रहों को पृथ्वी की चुम्बकीय भूमध्यरेखा या उसके समीपस्थ स्थानों पर प्रक्षेपित किया जाता है?
उत्तर- इन्सेट
33. इन्सेट उपग्रहों को चुम्बकीय भूमध्यरेखा पर क्यों प्रक्षेपित किया जाता है?
उत्तर- वहां पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल कम होता है
34. उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र महाद्वीपों या देश के किस तट पर बनाये जाते हैं?
उत्तर- पूर्वी तट पर
35. भूस्थैतिक उपग्रह पृथ्वी तल से लगभग कितनी ऊंचाई पर स्थित होते हैं?
उत्तर- 36 हजार किमी
36. भूस्थैतिक उपग्रह किस गति से पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं?
उत्तर- पृथ्वी की गति से
37. ‘इन्सेट’ किस वर्ग का उपग्रह है?
उत्तर- भूस्थैतिक उपग्रह
38. इन्सेट की प्रथम पीढ़ी (इन्सेट-1) में कुल कितने उपग्रह थे?
उत्तर- चार
39. इन्सेट-1ए को किस वर्ष प्रक्षेपित किया गया था?
उत्तर- 1982 में
40. इन्सेट-2 श्रृंखला में कुल कितने उपग्रह थे?
उत्तर- पांच
41. इन्सेट-2 के उपग्रहों के लिए स्वीकृति कब प्रदान की गयी थी?
उत्तर- 1985 में
42. सर्वप्रथम किस भारतीय उपग्रह से क्षेत्रीय दूरदर्शन सेवाएं प्रदान की गईं?
उत्तर- इन्सेट-2ए
43. इन्सेट-2बी को स्थान देने के लिए किस उपग्रह की सेवाएं समाप्त की गयी थीं?
उत्तर- इन्सेट-1बी
44. इन्सेट-2 श्रृंखला का कौनसा उपग्रह अभी भी कार्यशील है?
उत्तर- इन्सेट-2ई
45. इन्सेट की चतुर्थ पीढ़ी में कितने उपग्रहों के प्रक्षेपण की योजना है?
उत्तर- सात
46. भारत का पहला शैक्षिक उपग्रह कौनसा है?
उत्तर- एडुसैट
47. एडुसैट को कब प्रक्षेपित किया गया था?
उत्तर- 20 सितम्बर 2009 को
48. इन्सेट-1 श्रृंखला के उपग्रह किस अमरीकी कम्पनी द्वारा तैयार किए गए थे?
उत्तर- फोर्ड एयरो स्पेस
49. किस वर्ग के उपग्रह बहुद्देश्यीय होते हैं?
उत्तर- भूस्थैतिक उपग्रह
50. वे उपग्रह, जो पृथ्वी के दोनों ध्रुवों के ऊपर से होकर गुजरते हैं, किस नाम से जाने जाते हैं?
उत्तर- ध्रुवीय कक्षा के उपग्रह
51. कौनसे उपग्रह सूर्य समकालिक होते हैं?
उत्तर- धुवीय कक्षा के उपग्रह
52. किस वर्ग के उपग्रह भू-उपयोग, कृषि भू-उपयोग तथा पृथ्वी के विविध संसाधनों का आंकड़ा, मानचित्र तथा सूचना प्राप्त करने के लिए बनाये व प्रक्षेपित किये जाते हैं?
उत्तर- ध्रुवीय कक्षा के उपग्रह
53. भारतीय उपग्रहों की कौनसी श्रृंखला पृथ्वी की वस्तुओं के भौतिक सम्पर्क में आये बिना ही उस पर पड़ने वाली सूर्य की इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विकिरण का मापन कर विश्वसनीय सूचना उपलब्ध कराती है?
उत्तर- भारतीय सुदूर संवेदी उपग्रह ; (आईआरएस)
54. भारतीय सुदूर संवेदी उपग्रह (आईआरएस) किस वर्ग के उपग्रह हैं?
उत्तर- ध्रुवीय कक्षा के उपग्रह
55. ध्रुवीय कक्षा के उपग्रह कितनी ऊंचाई पर स्थापित किये जाते हैं?
उत्तर- 904 किमी. तक
56. पहला भारतीय सुदूर संवेदी उपग्रह (आईआरएस-1ए) कब छोड़ा गया?
उत्तर- 17 मार्च 1988 को
57. आईआरएस-1ए का प्रमुख कार्य क्या था?
उत्तर- मृदा सर्वेक्षण, जल स्रोत, वन पर्यावरण एवं खनिज संबंधी खोज करना
58 आईआरएस श्रृंखला का पहला उपग्रह कौन था जो भारतीय प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी1 से छोड़ा गया था?
उत्तर- IRS-1 D
59. समुद्र विज्ञान, समुद्री वायुमण्डल एवं तटीय पर्यावरण के उपयोग के अध्ययन को समर्पित प्रथम भारतीय उपग्रह कौनसा है?
उत्तर- IRSP-4
60. आईआरएस-पी4 को सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- ओशन सैट-1
61. ओशनसैट-1 को किस वर्ष छोड़ा गया था?
उत्तर- 1999 में
62. ओशनसैट-1 के अनुवर्ती उपग्रह ओशनसैट-2 का प्रक्षेपण कब किया गया?
उत्तर- 23 सितम्बर 2009 को
63. विकसित मानचित्र कला के उपयोग हेतु भेजा गया भारत का पहला उपग्रह कौन सा था?
उत्तर- IRSP-5
64. आईआरएसपी-5 को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- कार्टोसेट-1
65. आईआरएस श्रृंखला के किस उपग्रह को ”रिसोर्स सैट-1“ भी कहते हैं?
उत्तर- IRSP-6
66. जी-सैट उपग्रह श्रृंखला में कुल कितने उपग्रहों को प्रक्षेपित किया जाना है?
उत्तर- 14
67. जी-सैट उपग्रह किस वर्ग के उपग्रह हैं?
उत्तर- भूस्थैतिक कक्षा के उपग्रह
68. जी-सैट श्रृंखला का कौनसा उपग्रह मल्टीमीडिया प्रसारण उपग्रह होगा?
उत्तर- जी सैट
69. इसरो निर्मित भारत का पहला मौसम उपग्रह कौनसा है?
उत्तर- मैटसेट
70. किस उपग्रह का नाम पहली भारतीय अंतरिक्षयात्राी कल्पना चावला के नाम पर रखा गया है?
उत्तर- मैटसेट
71. मैटसेट कब और कहां से छोड़ा गया था?
उत्तर- 12 सितम्बर 2002 को श्रीहरिकोटा से
72. वह कौनसा उपग्रह है जो दिन, रात एवं मेघावरण में भी चित्र लेने में सक्षम है?
उत्तर- रडार प्रतिबिम्बन उपग्रह (रिसैट)
73. उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान एवं जलवायु के अध्ययन करने हेतु निर्मित उपग्रह का नाम बताइए?
उत्तर- मेघा ट्राॅपिक्स
74. मेघा ट्राॅपिक्स का निर्माण किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से इसरो ने किया है?
उत्तर- फ्रांस
75. भारत ने प्रक्षेपणयान प्रौद्योगिकी का क्रियान्वयन कितने चरणों में किया है?
उत्तर- चार
76. उक्त चारों चरणों के नाम बताइए?
उत्तर- SLV, ASLV, PSLV एवं GSLV
77. भारत के प्रथम स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपणयान का नाम बताइए?
उत्तर- SLV
78. भारत द्वारा विकसित, निर्मित तथा प्रक्षेपित उपरोक्त चारों प्रक्षेपणयानों का प्रक्षेपण इसरो के किस केन्द्र से होता है?
उत्तर- श्रीहरिकोटा से
79. एसएलवी का निर्माण किन उपग्रहों के प्रक्षेपण हेतु किया गया था?
उत्तर- रोहिणी
80. 150 किग्रा. भार श्रेणी के उपग्रहों को निम्न भू-कक्षा में प्रक्षेपित करने हेतु किस प्रक्षेपणयान का निर्माण किया गया था?
उत्तर- ASLV
81. ध्रुवीय सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा में उपग्रहों को स्थापित करने हेतु कौनसा स्वदेशी प्रक्षेपणयान प्रयुक्त होता है?
उत्तर- PSLV
82. भूस्थैतिक कक्षा के उपग्रहों के प्रक्षेपण हेतु कौनसा प्रक्षेपणयान प्रयुक्त होता है?
उत्तर- GSLV
83. GSLV में कौनसा इंजन प्रयुक्त होता है?
उत्तर- क्रायोजेनिक इंजन
84. GSLV की प्रथम उड़ान किस उपग्रह को लेकर हुयी थी?
उत्तर- जीसैट-1
85. GSLV के नये विकसित रूप का नाम बताइये?
उत्तर- मार्क-3
86.  आईआईटी मुम्बई के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए उपग्रह का नाम क्या है, जिसे 26 सितंबर, 2016 को इसरो द्वारा प्रक्षेपित किया गया था?
उत्तर-  प्रथम
87. शार केंद्र, श्रीहरिकोटा से दिनांक 5 मई, 2005 को प्रक्षेपित शौकिया रेडियो ऑपरेटरों (एचएएम) के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समुदायों को उपग्रह आधारित अव्यावसायिक रेडियो सेवाओं को प्रदान करने वाले भू-तुल्यकाली सूक्ष्म-उपग्रह का नाम क्या है?
उत्तर- हैमसैट
88. इसरो द्वारा प्रक्षेपित प्रथम समर्थित भारतीय खगोलीय मिशन का नाम क्या है, जिसका लक्ष्य एक्स-किरण, दृश्य प्रकाश एवं पराबैंगनी(यू.वी.)तीनों स्पेक्ट्रम बैण्डों में एक साथ खगोलीय स्रोतों का अध्ययन करना है?
उत्तर- एस्ट्रोसैट
89. एस्ट्रोसैट का प्रक्षेपण किस दिनांक को तथा कहां से किया गया?
उत्तर- 28 सितंबर, 2015  को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से
90.  एस्ट्रोसैट मिशन की न्यूनतम उपयोगी कालावधि कितने वर्ष है?
उत्तर- 5 वर्ष
91. आई.एम.एस. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- भारतीय लघु उपग्रह
92. आई.एम.एस.-1 क्या है?
उत्तर- भारतीय लघु उपग्रह श्रृंखला का प्रथम उपग्रह
93. भारतीय लघु उपग्रह श्रृंखला आई.एम.एस-1 के द्वितीय मिशन का नाम क्या है, जिसे 20 अप्रैल, 2011 को रिर्सोससैट-2 उपग्रह के साथ सफलतापर्वूक प्रमोचित किया गया था?
उत्तर- यूथसैट
94.  भारतीय लघु उपग्रह-2 (आई.एम.एस-2) श्रृंखला के प्रथम मिशन का अन्य नाम क्या है, जो विभिन्न प्रकार के सुदूर संवेदन अनुप्रयोगों हेतु एक विश्वसनीय उपग्रह है?
उत्तर- सरल
95. इसरो के समग्र मार्ग निर्देशन में किस भारतीय विश्वविद्यालय ने सर्वप्रथम उपग्रह का निर्माण किया, जिसे 20 अप्रेल, 2009 को प्रक्षेपित किया गया था?
 उत्तर-  अन्ना विश्वविद्यालय
96. इसरो के समग्र मार्ग निर्देशन में किसी भारतीय विश्वविद्यालय (अन्ना विश्वविद्यालय) द्वारा निर्मित प्रथम उपग्रह का नाम क्या है, जिसे 20 अप्रेल, 2009 को प्रक्षेपित किया गया था?
उत्तर- अनुसैट (अन्ना विश्वविद्यालय उपग्रह)
97.कर्नाटक और आन्ध्रप्रदेश में सात अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देश में विकसित किये गये प्रथम पिको-उपग्रह का नाम क्या है, जिसे 12 जुलाई, 2010 को प्रक्षेपित किया गया था तथा जिसका वजन 1 कि.ग्रा. से भी कम है?
उत्तर-  विद्यार्थी उपग्रह (स्टुडसैट)
98. एसआरएम विश्वविद्यालय के छात्रो और संकाय सदस्यों द्वारा विकसित 10.9 कि.ग्रा. भारवाले उस नैनो उपग्रह का नाम क्या है, जिसे वैश्विक ताप तथा कार्बन डाइआक्साइड तथा जलवाष्प का मानिटरन करते हुए वायुमण्डल में प्रदूषण के स्तर की समस्या पर विचार करने के लिए प्रक्षेपित किया गया था?
उत्तर-  एसआरएमसैट (SRMSat), 12 अक्टूबर, 2011 को प्रक्षेपित 
99. इसरो के मार्गदर्शन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर द्वारा डिजाइन किये गये और निर्मित किये गये 3 कि.ग्रा भारवाले उस नैनो उपग्रह का नाम क्या है, जिसे 12 अक्टूबर, 2011 को प्रक्षेपित किया गया था?
उत्तर-  जुगनू
100. इसरो द्वारा 22 जून, 2016 को प्रक्षेपित इंजीनियरिंग काॅलेज, पुणे के  उपग्रह नाम क्या है?
उत्तर- स्वयं (SWAYAM)

No comments:

Post a Comment