Pages

Tuesday 21 February 2017

विज्ञान प्रश्नोत्तरी (Science Questionnaire)-1

विज्ञान प्रश्नोत्तरी (Science Questionnaire)-1



1. न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से सम्बद्ध बल—
उत्तर : हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए।
2. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह है—

उत्तर : न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम
3. माइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
 
उत्तर : कवक
4. जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण सम्भव है?

उत्तर : तृतीय नियम
5. 'कोई पिण्ड तब तक विरामावस्था में ही बना रहेगा, जब तक उस पर कोई बाह्य बल कार्य नहीं करता है।' यह कथन किसका है?

उत्तर : न्यूटन
6. न्यूक्लिऑन नाम सामान्यत: किसके लिये हैं?
 
उत्तर : प्रोटॉन और न्यूट्रॉन

7. पोजिट्रॉन है एक
 
उत्तर : धनावेशित इलेक्ट्रॉन
8. एग्रोफ़ोरेस्ट्री क्या है?

उत्तर : कृषि के साथ-साथ उसी भूमि पर काष्ठीय बारहमासी वृक्ष लगाना
9. एक्सो-बायोलॉजी (Exo-biology) में निम्नलिखित में से किसका अध्ययन किया जाता है?

उत्तर : बाह्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष में जीवन का
10. मोनाजाइट किसका अयस्क है?

उत्तर : थोरियम
11. बर्फ़ में स्केटिंग करना प्रदर्शित करता है कि, दाब बढ़ाने पर बर्फ़ का गलनांक
 
उत्तर : घट जाता है
12. स्टेनलेस स्टील एक मिश्रधातु है, जबकि वायु है एक
 
उत्तर : मिश्रण
13. पर्यावरण का अध्ययन जीव- विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है?

उत्तर : पारिस्थितिकी
14. फूलों के संवर्द्धन के विज्ञान को क्या कहते हैं?
 
उत्तर : फ़्लोरीकल्चर
15. किसी असंतुलित बल द्वारा किसी पिण्ड में उत्पन्न त्वरण
उत्तर : बल के अनुक्रमानुपाती होता है।
16. निम्नलिखित में से कौन एक अस्थायी कण है
 
उत्तर : न्यूट्रॉन
17. परमाणु नाभिक के अवयव हैं
उत्तर :  प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
18. सजावटी वृक्ष तथा झाड़ियों के संवर्द्धन से सम्बन्धित अध्ययन कहलाता है
 
उत्तर : आरबोरीकल्चर
19. निकट दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है?

उत्तर : अवतल लेंस
20. दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्मे में कौन-सा लेंस प्रयोग किया जाता है?
 
उत्तर : उत्तल लेंस

No comments:

Post a Comment