Pages

Friday 9 July 2021

विज्ञान प्रश्नोत्तरी (Science Questionnaire)-4

विज्ञान प्रश्नोत्तरी (Science Questionnaire)-4



1. एक खगोलीय मात्रक की औसत दूरी है?
उत्तर : पृथ्वी और सूर्य के बीच की 
2. निम्नलिखित में से किसने न्यूटन से पूर्व ही बता दिया था, कि सभी वस्तुएँ पृथ्वी की ओर गुरुत्वाकर्षित होती हैं? 
उत्तर : आर्यभट्ट
3. जेट इंजन किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
उत्तर : रैखिक संवेग संरक्षण
4. साइकिल चालक को प्रारम्भ में अधिक बल क्यों लगाना पड़ता है?

उत्तर : चालक जड़त्व पर विजय पाने के लिए अधिक बल लगाता है।
5. जीव विज्ञान' (Biology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?

उत्तर : लैमार्क एवं ट्रैविरेनस ने
6. 'वनस्पति विज्ञान' के जनक कौन हैं?

उत्तर : थियोफ्रेस्टस

7. 'चिकित्सा शास्त्र' का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर : हिप्पोक्रेट्स
8. पुष्पों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
 
उत्तर : एन्थोलॉजी
9. वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

उत्तर : देहरादून
10. 'भारतीय वानस्पतिक सर्वेक्षण' का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर : कोलकाता
11. निम्न में से किसे ‘वर्गिकी का पितामह’ कहा जाता है?

उत्तर : कार्ल वार्न लीनियस
12. वर्गीकरण की आधारीय इकाई क्या है?
 
उत्तर : स्पेशीज
13. जीवाणु की खोज सर्वप्रथम किसने की थी?

उत्तर : ल्यूवेन हॉक
14. वास्तविक केन्द्रक किसमें अनुपस्थित होता है?
 
उत्तर : जीवाणुओं में
15. भोजन की विषाक्तता उत्पन्न होती है?

उत्तर : क्लोस्ट्रीडियम बौटूलीनम द्वारा
16. नाइट्रोजन के स्थिरीकरण में निम्न में से कौन-सी फ़सल सहायक है?
 
उत्तर : फली (बीन्स)
17. निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी जीवाणुओं के द्वारा होती है?

उत्तर : कुष्ठ
18. सूक्ष्म जीवाणुओं युक्त पदार्थ का शीतिकरण एक प्रक्रिया है, जिसका कार्य है
 
उत्तर : जीवाणुओं को निष्क्रिय करना
19. दूध के दही के रूप में जमने का कारण है—

उत्तर : लैक्टोबैसिलस
20. वृक्षों की छालों पर उगने वाले कवकों को क्या कहते हैं?
 
उत्तर : कार्टीकोल्स

No comments:

Post a Comment