Pages

Monday 5 July 2021

राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK)-2

राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK)-2


1. सरदार सरोवर बांध परियोजना का विरोध किस कारण हुआ?
उत्तर : बांध निर्माण के कारण आस-पास के गांवों के पानी में डूबने की आशंका से जीवन एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे के कारण
2. पहला T-20 IPL किसने जीता?
उत्तर : राजस्थान रॉयल्स
3. रॉक फास्फेट पाया जाता है?
उत्तर : उदयपुर के पास
4. किस आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार विधेयक फ्री शुल्क शिक्षा प्रदान करता है?
उत्तर : 6-14
5. राजस्थान के किस जिले में रणथम्भौर का किला अवस्थित है?
उत्तर : सवार्ईमाधोपुर
6. पिछोला झील किस जिले में स्थित है?
उत्तर : उदयपुर
7. 'आशा परियोजना' का सम्बन्ध है?
उत्तर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
8. राजस्थान के किस जिले से 'थार एक्सप्रेस' शुरू होती है?
उत्तर : बाड़मेर
9. राजस्थान से सम्बन्धित नृत्य है?
उत्तर : घूमर और कालबेलिया
10. राजस्थान का उच्च न्यायालय कहाँ है?
उत्तर : जोधपुर
11. जलमहलों की नगरी किस स्थान को कहा जाता है?
उत्तर : डीग
12. पश्चिमी राजस्थान में बहने वाली नदी कौनसी है?
उत्तर : लूणी
13. महात्मा गांधी के पांचवे पुत्र के नाम से कौन प्रसिद्ध था?
उत्तर : जमनालाल बजाज
14. मीराबाई के पिता का क्या नाम था?
उत्तर : रतनसिंह राठौड़
15. गींदड़ किस क्षेत्र का लोकनृत्य है?
उत्तर : शेखावाटी
16. सिरोही, जालौर, जोधपुर व जैसलमेर में से किस जिले की सीमायें बाड़मेर जिले से नहीं लगती हैं?
उत्तर : सिरोही
17. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया?
उत्तर : 18 जून, 1576
18. 'हल्दीघाटी का युद्ध' किनके मध्य लड़ा गया?
उत्तर : महाराणा प्रताप व अकबर के सेनापति मानसिंह के मध्य
19. किस जिले का लाल पत्थर प्रसिद्ध है?
उत्तर : करौली
20. राजस्थान में जिलों एवं संभागों की संख्या है?
उत्तर : 33 व 7
21. तिमनगढ़ का किला स्थित है?
उत्तर : करौली
22. आठवीं योजना में सूरतगढ़ में किस तरह की परियोजना शुरू की गई?
उत्तर : थर्मल पॉवर
23. सहेलियों की बाड़ी स्थित है?
उत्तर : उदयपुर
24. सरगासूली स्थित है?
उत्तर : जयपुर
25. राजस्थान में नमक उत्पादन के लिए कौनसी झील प्रसिद्ध है?
उत्तर : सांभर
26. बीसलपुर किस जिले में स्थित है?
उत्तर : टोंक
27. किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल सबसे अधिक लम्बा था?
उत्तर : मोहनलाल सुखाडिय़ा
28. राजस्थान का कौनसा क्षेत्र डांग क्षेत्र के रूप में जाना जाता है?
उत्तर : करौली-धौलपुर
29. राजस्थान का राज्य पक्षी कौनसा है?
उत्तर : गोडावण
30. राजस्थान विधानसभा में कितने सदस्य निर्वाचित होते हैं?
उत्तर : 200
31. नक्की झील कहाँ स्थित है?
उत्तर : माउंट आबू
32. राजस्थान में छप्पनिया अकाल किस वर्ष पड़ा?
उत्तर : 1956 वि.सं. या 1899 ईस्वीं
33. राज्य की कौनसी नदी यमुना में मिलती है?
उत्तर : चम्बल
34. डबोक हवाई अड्डा कहाँ स्थित है?
उत्तर : उदयपुर
35. केवलादेव घना पक्षी राष्ट्रीय अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है?
उत्तर : भरतपुर
36. दर्रा वन्य अभ्यारण्य किन जिलों में स्थित है?
उत्तर : कोटा व झालावाड़
37. नमदे बनाने के लिए कौनसा जिला प्रसिद्ध है?
उत्तर : बीकानेर
38. मत्स्य राज्य की राजधानी थी?
उत्तर : अलवर
39. बिजोलिया किसान आंदोलन किसने शुरू किया?
उत्तर : साधु सीताराम दास
40. किस जिले में कोई रेलमार्ग नहीं है?
उत्तर : बाँसवाड़ा
41. वल्लभ सम्प्रदाय का राजस्थान में सबसे प्रसिद्ध केन्द्र कौनसा है?
उत्तर : नाथद्वारा
42. राजस्थान का कौनसा राजपरिवार एकलिंगजी का उपासक रहा है?
उत्तर : मेवाड़
43. राजस्थान के किस मेले को लक्खी मेले के रूप में माना जाता है?
उत्तर : करौली का कैलादेवी मेला
44. गोगामेड़ी पशु मेला कहाँ भरता है?
उत्तर : हनुमानढ़
45. राजस्थान का तकनीकी विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर : कोटा
46. राजस्थान का सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला कौनसा है?
उत्तर : जालौर
47. बौद्ध मंदिर के स्मारक किस स्थान पर स्थित है?
उत्तर : बैराठ
48. 'थार का कल्पवृक्ष' नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर : खेजड़ी
49. खानवा के युद्ध में कौन पराजित हुआ?
उत्तर : महाराणा सांगा
50. महाराणा प्रताप की मृत्यु कहाँ हुई?
उत्तर : चावण्ड
51. जौहर मेला कहाँ भरता है?
उत्तर : चित्तौडग़ढ़
52. कालीबंगा सभ्यता किस नदी के समीप विकसित हुई है?
उत्तर : सरस्वती (वर्तमान घग्घर)
53. 'राजस्थान का प्रवेश द्वार' किसे कहते हैं?
उत्तर : भरतपुर
54. झुंझुनूं जिला किस धातु के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर : तांबा
55. तेल एवं प्राकृतिक गैस विशाल मात्रा में मिलता है?
उत्तर : जैसलमेर
56. प्रसिद्ध तैराक भक्ति शर्मा किस शहर की है?
उत्तर : उदयपुर
57. मैंगनीज बहुतायात में किन जिलों में पाया जाता है?
उत्तर : बांसवाड़ा व उदयपुर में
58. तारागढ़ दुर्ग किस जिले में स्थित है?
उत्तर : अजमेर
59. ब्रह्मा मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर : पुष्कर
60. ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह स्थित है?
उत्तर : अजमेर में
61. किस व्यक्ति को 'मारवाड़ का प्रताप' कहा जाता है?
उत्तर : राव चन्द्र सेन को
62. राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है?
उत्तर : जयसमंद झील
63. राजस्थान का राज्य खेल है?
 उत्तर : बास्केटबॉल
64. वह फिल्म निर्देशक जिसने जैसलमेर के ऐतिहासिक किले पर 'सोनार किलाÓ नामक फिल्म का निर्माण किया?
उत्तर : सत्यजीत रे
65. रामदेवजी के मंदिरों में फहराने वाली ध्वजा को कहा जाता है?
उत्तर : नैजा
66. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौनसा है?
उत्तर : धौलपुर
67. राजस्थान संगीत अकादमी स्थित है?
उत्तर : जयपुर में
68. राजस्थान में प्रवाहित होने वाली सबसे लम्बी नदी है?
उत्तर : बनास
69. राजस्थान का सबसे पहला कॉलेज कहां खोला गया था?
उत्तर : अजमेर
70. रणकपुर के जैन मंदिर में कुल कितने खंभे हैं?
उत्तर : 1444
71. परबतसर का पशु मेला कहलाता है?
उत्तर : तेजाजी पशु मेला
72. विश्नोई जाति के लोग किस वृक्ष की पूजा करते हैं?
उत्तर : शमी
73. अमृतादेवी पुरस्कार किस क्षेत्र से सम्बन्धित है?
उत्तर : वन संरक्षण से
74. कौनसा शहर राजस्थान का मैनचेस्टर कहलाता है?
उत्तर : भीलवाड़ा
75. राजस्थान में सती हुई 'रूपकंवर' किस गांव की थी?
उत्तर : सीकर जिले के दिवराला गांव की
76. राजस्थान में कौनसा खाद्यान्न सर्वाधिक पैदा होता है?
उत्तर : बाजरा
77. 'राजस्थान प्राच्यविद्या प्रतिष्ठान' कहां स्थित है?
उत्तर : जोधपुर
78. राजस्थान दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर : 30 मार्च को
79. कौनसा कवि पृथ्वीराज चौहान का मित्र था?
उत्तर : चंदबरदाई
80. राजस्थान का पहला 6 लेन एक्सप्रेस हाइवे है?
उत्तर : जयपुर-किशनगढ़
81. राम सा पीर के नाम से प्रसिद्ध सन्त का सही नाम क्या है?
उत्तर : बाबा रामदेव
82. ब्लू पॉटरी से संबंधित किस व्यक्ति को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : कृपाल सिंह शेखावत
83. तेरापंथी संप्रदाय किस धर्म से जुड़ा है?
उत्तर : जैन धर्म
84. पुष्कर का मेला किस तिथि को भरता है?
उत्तर : कार्तिक पूर्णिमा
85. कौनसी नगरी महाकवि माघ की नगरी के तौर पर जानी जाती है?
उत्तर : भीनमाल (जालौर)
86. लोकदेवता गोगाजी का थान सामान्यत: किस पेड़ के नीचे बनाये जाते हैं?
उत्तर : खेजड़ी
87. खनिज तेल के भण्डारों की दृष्टि से राजस्थान का जो जिला महत्वपूर्ण होता जा रहा है वह है?
उत्तर : बाड़मेर
88. जिसके उत्पादन में राजस्थान का भारत में लगभग एकाधिकार है, वह है?
उत्तर : टंगस्टन
89. राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार है लगभग?
उत्तर : 23°3' उत्तरी अक्षांश से 30°12' उत्तरी अक्षांश तक (कुल विस्तार-7°9')
90. राजस्थान का सबसे पूर्वी जिला है?
उत्तर : धौलपुर
91. मंगला है एक?
उत्तर : तेल का कुँआ (बाड़मेर)
92. पोकरण जिस जिले में स्थित है, वह है?
उत्तर : जैसलमेर
93. राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जहाँ स्थित है, वह है?
उत्तर : जयपुर
94. राजस्थान के किन जिलों की सीमा अन्तर्राज्यीय व अन्तर्राष्ट्रीय दोनों हैं?
उत्तर : गंगानगर व बाड़मेर
95. राजस्थान के जिस जिले में 21 जून को सूर्य की सीधी किरणें पड़ती है, वह है?
उत्तर : बाँसवाड़ा
96. आकल (जैसलमेर) जिससे सम्बन्धित है, वह है?
उत्तर : काष्ठ जीवाश्म उद्यान
97. आशापुरा माता किस वंश की कुलदेवी है?
उत्तर : चौहान वंश
98. राजस्थान में ब्लू पॉटरी का प्रसिद्ध केन्द्र है?
उत्तर : जयपुर
99. राजस्थान में प्रथम ई-लर्निंग व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रीय संस्थान की स्थापना कहां की जा रही है?
उत्तर : केकड़ी (अजमेर)
100. वर्तमान में राजस्थान में नगर निगमों की संख्या है?
उत्तर : सात 

No comments:

Post a Comment