Pages

Tuesday 6 July 2021

भारत में कृषि (Agriculture in India)-2

भारत में कृषि (Agriculture in India)-2



1. मक्का की खेती किस मौसम में की जाती है?
उत्तर : खरीफ के मौसम में
2. दुग्ध उत्पादन में श्वेत क्रांति लाने का श्रेय किसे जाता है?
उत्तर : डॉ. वर्गीज कुरियन
3. दुग्ध उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है?
उत्तर : प्रथम
4. भारत में सर्वोत्तम चाय कहाँ पैदा की जाती है?
उत्तर : दार्जिलिंग
5. किस फसल के लिए पानी की अधिकता आवश्यक है किन्तु जमाव नहीं?
उत्तर : चाय
6. काजू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है?
उत्तर : केरल
7. रेशे वाली फसलें कौन-सी होती हैं?
उत्तर : कपास, जूट, सन आदि
8. भारत में लंबे रेशे के कपास का आयात मुख्यतः कहाँ से होता है?
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका
9. दलहन उत्पादन में भारत का कौन-सा राज्य सबसे आकगे है?
उत्तर : राजस्थान
10. स्वच्छ जलीय मछली का उत्पादन करने वाला राज्य कौन-सा है?
उत्तर : पं. बंगाल
11. अंगूरों की खेती के लिए कौन-सा शहर प्रसिद्ध है?
उत्तर : नासिक
12. मूंगफली भारत में सबसे अधिक किस राज्य में उगाई जाती है?
उत्तर : गुजरात में
13. चावल का उत्पादन सर्वाधिक किस राज्य में होता है?
उत्तर : पश्चिमी बंगाल
14. भारत के किस राज्य में गेहूँ की खेती नहीं होती है?
उत्तर : तमिलनाडु
15. किस फसल की कटाई व बुवाई में सबसे अधिक समय लगता है?
उत्तर : गन्ना
16. तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना कब हुई?
उत्तर : 1986 में
17. भारत का उर्वरक उत्पादन में विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर : तीसरा
18. वर्तमान में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि व संब क्षेत्र का योगदान कितना है?
उत्तर : 3.67%
19. मूँगफली में दाने का औसत % कितना होता है?
उत्तर : 70%
20. केंद्रीय शुष्क भूमि खेती अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर : हैदराबाद
21. तंबाकू उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा राज्य करता है?
उत्तर : तीसरा
22. भारत के जूट का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला राज्य कौन-सा है?
उत्तर : पश्चिमी बंगाल
23. भारत का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य कौन-सा है?
उत्तर : मध्य प्रदेश
24. नारियल उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर : प्रथम
25. हरित क्रांति के फलस्वरूप देश में कुल खाद्यान्न में किसकी उत्पादकता में कमी आई?
उत्तर : दलहन एवं मोटा अनाज
26. शुष्क भूमि के लिए सबसे अच्छी फसल कौन-सी है?
उत्तर : मूंगफली
27. झूम क्या है?
उत्तर : कृषि का एक तरीका
28. बड़े पैमाने पर जूट की खेती किस नदी क्षेत्र में की जाती है?
उत्तर : हुगली नदी क्षेत्र में
29. केसर सबसे अधिक मात्रा में कहाँ होता है?
उत्तर : कश्मीर में
30. कृषि को उद्योग का दर्जा देने वाला प्रथम राज्य कौन-सा है?
उत्तर : महाराष्ट्र

No comments:

Post a Comment