Pages

Sunday 27 June 2021

जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-4

जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-4


    1. संसार की सबसे हल्की गर्म और महंगी शहतूश का स्रोत चीरू है।
    2. गुणसूत्रों पर जीनों का स्थान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया आनुवांशिक नक्शा कहलाती है।
    3. पादप विविधता को संरक्षित करने के लिए जैव मण्डल संरक्षण का उपयोग अधिक प्रभावीशाली होता है।
    4. लिंग गुणसूत्र, अलिंगी गुणसूत्रों एवं माइटोकोन्ड्रिया से प्राप्त डी0एन0ए0 से प्रमाणित होता है कि मनुष्य चिम्पेंजी से अन्य होमीनॉइड कपियों की तुलना में अधिक समानता रखता है।
    5. मासिक चक्र के दौरान महिलाओं में अण्ड निर्माण सामान्यतः क्रम प्रसारी प्रावस्था के अन्त में होती है।
    6. मनुष्य के वेगस तन्त्रिका में क्षति सामान्यतः जीव्हा की गति को प्रभावित नहीं करेगी ।
    7. कैंसर कोशिकाएँ विकिरणों (रेडिएशन्स) द्वारा सामान्य कोशिकाओं की तुलना में जल्दी नष्ट हो जाती है क्योकि इनमें कोशिका विभाजन तीव्र गति से होता है।
    8. स्तनधारिओं के शरीर का एक विशिष्ट लक्षण डायफ्राम की उपस्थिति है।
    9. लेटराइट मिटटी में एल्यूमिनियम तत्व पाया जाता है।
    10. टेरारोजा मिटटी गुलाब सर्वाधिक उपयुक्त होती है।
    11. चिरनोजेम्स मिटटी संसार की सबसे घनी मिट्टी है
    12. पेट्रोल में 5 प्रतिशत एल्कोहल मिलाने की अनुमति भारत सरकार द्वारा दी गयी है।
    13. इलेक्ट्रान स्पिन रेजोनेन्स (ई0एस0आर0) और जीवाश्मीय डी0एन0ए0, जैव विकास के काल निर्धारण की नयी तकनीक है।
    14. बाहय केन्द्रकीय अनुवांशिकता माइटोकोण्ड्रिया तथा हरितलवक में उपस्थित जीनों का परिणाम है।
    15. मेढक के लारवा (टेडपोल) में गिल्स में की उपस्थिति इंगित करती है कि मेढक गिल्सयुक्त पूर्वजों से विकसित हुआ है।
    16. ओपेरिन के अनुसार ऑक्सीजन पृथ्वी के आदि वायुमण्डल में उपस्थित नही थी।
    17. मानव का घनिष्टतम सम्बन्धी चिम्पैन्जी है।
    18. ऐग्रोबैक्टीरियम ट्यूमिफेशियन्स जीवाणु का पौधे में आनुवांशिक इन्जीनियरिंग में उपयोग किया जाता है।
    19. कॉपर-टी का कार्य ब्लास्टोसिस्ट के आरोपण को रोकना है।
    20. अधिक नमक वाले अचार में जीवाणु मर जाते है क्योंकि ये जीव द्रव्यकुंचित हो जाते है, और इस तरह मर जाते है।
    21. वृक्कों द्वारा रूधिर के संगठन के नियन्त्रण को सन्तुलित करने की क्रिया होम्योस्टेसिस कहलाती है।
    22. पक्षियो में यूरिक अम्ल द्वारा उत्सर्जन शरीर के जल के संरक्षण के लिए सहायक होता है।
    23. स्तनधारियों में मुख्य उत्सर्जी पदार्थ यूरिया होता है।
    24. मनुष्य तथा स्तनियों में यूरिया का निर्माण यकृत में होता है।
    25. मूत्र को रखने पर उसमें से तीखी गन्ध आती है।इसका कारण है कि यूरिया का जीवाणु द्वारा अमोनिया में बदला जाना ।
    26. वृक्कों के अतिरिक्त उत्सर्जन में यकृत भी सहायक होता है।
    27. वेसोप्रेसिन मूत्र के सान्द्रण से सम्बधित है।
    28. कोशिका झिल्ली प्रोटीन एवं लिपिड की बनी होती है।
    29. माइटोकोण्ड्रिया, कोशिका का शक्ति केन्द होता है।
    30. मूलाग्र की एक कोशिका से 256 कोशिकाएं बनने में 8 बार समसूत्री विभाजन होता है।
    31. अर्धसूत्रण के विभाजन के फलस्वरूप बनी संतति कोशिकाएं मातृकोशिकाओं से भिन्न होती है क्योकि अर्धसूत्री विभाजन क्रिया के दौरान जीनविनिमय होता है।
    32. गुणसूत्र की संरचना में डी0एन0ए0 व प्रोटीन भाग लेते है।
    33. माइटोकोण्ड्रिया के अन्तःवलन क्रिस्टी कहलाते है।
    34. केन्द्रिका में क्रमशः प्रोटीन, आर0एन0ए0 व डी0एन0ए0 का अनुपात 85 प्रतिशत , 10 प्रतिशत व 5 प्रतिशत हेता है।
    35. जन्तु कोशिका में सेल्यूलोज नही पाया जाता है।
    36. जैव संगठन का सही क्रम, कोशिकाएँ - ऊतक - अंग - अंगतन्त्र - जीव, है।
    37. प्रोकैरियोटिक कोशिका, यूकैरियोटिक कोशिका से भिन्न होती है क्योंकि माइटोकोण्ड्रिया तथा गॉल्जीकाय अनुपस्थित हैं एवं केन्द्रक पर आवरण नही होता।
    38. इंफ्लुएंजा विषाणु, क्लोरेला एवं यीस्ट प्रोकैरियोटिक नहीं हैं।
    39. तेल प्रदुषण को समाप्त करने के लिए सुपरबग आनन्द चक्रवर्ती ने तैयार किया है।
    40. डी0एन0ए0 फिंगर प्रिंटिग के लिए भारत में विश्व प्रसिद्व विषेशज्ञ डॉ0 लालजी सिंह हैं।
    41. क्लोनिंग द्वारा डॉली नाम भेड़ को डॉ0 विल्मट ने तैयार किया, वे इंग्लैण्ड के वैज्ञानिक हैं।
    42. भारत में एन0डी0आर0आई0 करनाल के वैज्ञानिकों ने क्लोनिंग द्वारा भैंस विकसित किया ।
    43. दो भिन्न-भिन्न प्रकार के डी0एन0ए0 अणुओं का निर्माण संयुक्त करके पुनर्योगज (रीकॉम्बीनैण्ट) डी0एन0ए0 का सर्वप्रथम निर्माण पॉल बर्ग ने सन् 1972 में किया ।
    44. जैव तकनीक द्वारा निर्मित इंन्सुलिन सबसे पहले बाजार में 1982 में पहुँची ।
    45. भारत के जैव प्रोधोगिकी विभाग द्वारा स्थापित संस्थान आई0सी0ए0आर0 है।
    46. पशुओं मे सबसे अधिक प्रजनन क्षमता सूअरों की होती है।
    47. राष्ट्रीय जैव उर्वरक विकास केन्द्र गाजियाबाद में स्थित है।
    48. भारत में जीन इन्जीनियरी द्वारा तम्बाकू की कीटरोधी किस्में तैयार की गयी है।
    49. कोलॉइडल घोल जीवद्रव्य हेता है।
    50. लाइसोसोम्सू पाचन केन्द्र है।

      No comments:

      Post a Comment