Pages

Thursday 24 January 2019

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-5

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-5



1. भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी सामान्यतः कहाँ दिखाई पड़ती है ?
उत्तर : कृषि में
2. भारत में निर्धनता के स्तर का आकलन किससे किया जाता है?
उत्तर : परिवार के उपभोग व्यय के आधार पर
3. हरित सूचकांक किसके द्वारा विकतिस किया गया था?
उत्तर : संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
4. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसे माना जाता है?
उत्तर : डॉ. मनमोहन सिंह
5. अर्थव्यवस्था में क्षेत्रों को सार्वजनिक और निजी में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर : उद्यमों के स्वामित्व के आधार पर
6. भारतीय में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय का अनुमान किसने लगाया था?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी ने

7. भारत राष्ट्रीय आय की गणना कौन करता है?
उत्तर : केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन
8. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के आकलन के लिए किस सूचकांक को आधार माना गया है?
उत्तर : कृषि श्रमिकों का उपभोक्त मूल्य सूचकांक
9. ‘सर्वोदय योजना’ के संस्थापक कौन थे?
उत्तर : जय प्रकाश नारायण
10. ‘वैट’ किस प्रकार का कर है?
उत्तर : अप्रत्यक्ष कर
11. भारत में वैट कर कब लागू हुआ?
उत्तर : 1 अप्रैल, 2005
12. ‘भारत के लिए नियोजित अर्थव्यवसायी’ नामक पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर : एम. विश्वेश्वरैया
13. केंद्र सरकार को सबसे निवल राजस्व की प्राप्ति कहाँ से होती है?
उत्तर : सीमा शुल्क से
14. उपभोक्ता की बचत का सिद्धांत किसने दिया?
उत्तर : अल्फ्रेड मार्शल
15. केंद्रीय एगमार्क प्रयोगशाला कहाँ है?
उत्तर : नागपुर
16. विश्व में सबसे अधिक सहकारी संस्थाएँ किस देश में है?
उत्तर : भारत में
17. राष्ट्रीय आय की सामाजिक लेखांकन गणना करने की विधि का विकास किसने किया?
उत्तर : रिचर्ड स्टोन ने
18. जब किसी वस्तु के वास्तविक मूल्य के बजाय मौद्रिक मूल्य से प्रतिक्रिया होती है तो उसे क्या कहते है?
उत्तर : मुद्राभ्रम
19. भारत में कर्मचारी राज्य बीमा योजना का शुभारंभ कब हुआ?
उत्तर : 1952 ई.
20. गोल्डन हैंडशेक स्क्रीम किससे संबंधित है?
उत्तर : स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति
21. भारत में केंद्रीय राजस्व बोर्ड का विभाजन करके केंद्रीय उत्पादन सीमा शुल्क बोर्ड तथा प्रत्यक्ष बोर्ड की स्थापना कब हुई?
उत्तर : 1963 ई.
22. राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी को क्या कहा जाता है?
उत्तर : श्वेत पत्र
23. मंदडिया व तेजडिया शब्द किससे संबंधित है?
उत्तर : शेयर बाजार से
24. भारत की अर्थव्यवस्था कैसी है?
उत्तर : मिश्रित अर्थव्यवस्था
25. साख मुद्रा को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : एच्छिक मुद्रा

1 comment: