Pages

Wednesday 14 June 2017

भारत के राष्ट्रपति (President of India)

भारत के राष्ट्रपति (President of India)


1. भारत की कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
2. भारत के राष्ट्रपति की तुलना किस देश के सम्राट से की जा सकती है?
उत्तर : ब्रिटेन के सम्राट से
3. राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ किसमें निहित होती है?
उत्तर : राष्ट्रपति
4. भारतीय संविधान के अनुसार भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
5. भारत की तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
6. भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर : 35 वर्ष

7. राष्ट्रपति का चुनाव किस पद्धति द्वारा होता है?
उत्तर : समानुपातिक प्रतिनिधित्व एंव एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा
8. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कौन संचालित करता है?
उत्तर : निर्वाचन आयोग
9. राष्ट्रपति के चुनाव संबंधी मामले कहाँ भेजे जाते हैं?
उत्तर : उच्चतम् न्यायालय में
10. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव किनते वर्षों के लिए होता है?
उत्तर : 5 वर्ष
11. राष्ट्रपति को उनके पद से कैसे हटाया जा सकता है?
उत्तर : संसद द्वारा महाभियोग चलाकर
12. राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जाता है?
उत्तर : संविधान का अतिक्रमण करने पर
13. राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जाता है?
उत्तर : अमेरिका से
14. भारत के राष्ट्रपति को पद एवं गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
उत्तर : भारत का मुख्य न्यायाधीश
15. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश के समक्ष शपथ ग्रहण करता है?
उत्तर : अनुच्छेद-60
16. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है?
उपराष्ट्रपति को
17. राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति किसे देता है?
उत्तर : लोकसभाध्यक्ष को
18. भारत के कौन-से राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए थे?
उत्तर : नीलम संजीव रेड्डी
19. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति किस राज्य के थे?
उत्तर : बिहार से
20. भारत के किस राष्ट्रपति की मृत्यु कार्यकाल खत्म होने से पहले हुई?
उत्तर : डॉ. जाकिर हुसैन
21. भारत का राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति नहीं करता है?
उत्तर : उपराष्ट्रपति की
22. वित्त बिल के लिए किसकी स्वीकृति आवश्यक है?
उत्तर : राष्ट्रपति
23. लोकसभा व राज्यसभा में राष्ट्रपति कुल कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है?
उत्तर : 14
24. भारत के राष्ट्रपति को कौन सलाह देता है?
उत्तर : संघीय मंत्रीपरिषद
25. कौन-सा व्यक्ति कार्यवाहक राष्ट्रपति तथा उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रहा?
उत्तर : एम. हिदायतुल्ला
26. किस विधेयक को राष्ट्रपति पुनर्विचार के लिए नहीं लौटाता है?
उत्तर : धन विधेयक को
27. युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण की स्थिति में आक्रमणकारी के विरुद्ध युद्ध की घोषण कौन कर सकता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
28. किसी व्यक्ति को दोषी पाये जाने पर कौन उसे क्षमादान दे सकता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
29. भारत के राष्ट्रपति ने किस मामले में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था?
उत्तर : भारतीय डाकघर अधिनियम
30. भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति की अनुप्स्थिति में कार्यभार कौन ग्रहण करेगा?
उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
31. अध्यादेश जारी करने का अधिकार राष्ट्रपति का कौन-सा अधिकार है?
उत्तर : विधायी अधिकार
32. भारत का राष्ट्रपति किसके द्वारा चुना जाता है?
उत्तर : सांसदों व विधानसभा सदस्यों द्वारा
33. श्रीमति प्रतिभा पाटिल भारतीय गणतंत्र में कौन-सी राष्ट्रपति बनी थीं?
उत्तर : 12वीं
34. कौन-से राष्ट्रपति दो बार राष्ट्रपति चुने गए?
उत्तर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद
35. किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने का अधिकार किसको है?
उत्तर : राष्ट्रपति को
36. भारत का संवैधानिक अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
37. भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का चुनाव कैसे हुआ?
उत्तर : संविधान सभा द्वारा
38. भारत का राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है?
उत्तर : 12
39. भारत के राष्ट्रपति का वेतन कितना है?
उत्तर : 1,50,000 रुपए प्रतिमाह
40. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन किसने समय के लिए रह सकता है?
उत्तर : 3 वर्ष
41. राज्य में राष्ट्रपति शासन की घोषणा कौन करता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
42. भारतीय संविधान के अनुसार भारत का राष्ट्रपति राज्य का क्या होता है?
उत्तर : राज्य का संवैधानिक अध्यक्ष
43. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?
उत्तर : अप्रत्यक्ष रूप से
44. राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदकों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर : 50-50
45. भारत में किसके चुनाव में अनुपातिक प्रतिनिधित्व चुनाव प्रणाली अपनाई जाती है?
उत्तर : राष्ट्रपति के चुनाव में
46. राष्ट्रपति पद रिक्त होने पर कितने समय में भरना आवश्यक है?
उत्तर : 6 माह में
47. भारत के राष्ट्रपति की मर्जी तक किसी राज्य में अपने पद पर कौन रह सकता है?
उत्तर : राज्यपाल
48. राष्ट्रपति किस सूची के विषय पर अध्यादेश जारी कर सकता है?
उत्तर : संघ व समवर्ती सूची पर
49. जब किसी विधेयक को संसद में प्रस्तुत किया जाता है तो किसकी अनुमति के बाद वह अधिनियम बन जाता है?
उत्तर : राष्ट्रपति की अनुमति के बाद

No comments:

Post a Comment