Pages

Wednesday 7 July 2021

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-6

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-6




 

1. किसी देश का आयात-निर्यात से संबंधित भुगतान शेष क्या कहलाता है?
उत्तर : व्यापार शेष
2. सुपर 301 क्या है?
उत्तर : अमेरिका व्यापार की कानूनी धारा
3. मिश्रित अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है?
उत्तर : सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र का साथ-साथ होना
4. आर्थिक दृष्टि से भारत कैसा देश है?
उत्तर : विकासशील
5. भारतीय अर्थव्यवस्था में कौन-से क्षेत्र की हिस्सेदारी सकल राष्ट्रीय उत्पाद में सबसे अधिक है?
उत्तर : तृतीयक क्षेत्र
6. क्रयशक्ति समता (Purchasing Power Parity-PPP) के आधार पर विश्व में भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा स्थान है?
उत्तर : तीसरा

7. भारत की कुल श्रमशक्ति का कितना भाग कृषि में लगा है?
उत्तर : 52%
8. भारत में बेरोजगारी के आंकड़े कौन एकत्रित व प्रकाशित करता है?
उत्तर : राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ)
9. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर : हैदराबाद
10. संरचनात्मक बेरोजगारी का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर : अपर्याप्त उत्पादन क्षमता
11. मुद्रा की मात्रा में कमी क्या कहलाती है?
उत्तर : मुद्रा का संकुचन
12. जिस नीति को देश का केंद्रीय बैंक परिणात्मक व गुणात्मक उपकरणों के माध्य से लागू करता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर : मौद्रिक नीति
13. जब सरकार की आय कम तथा व्यय ज्यादा होता है, उस अर्थव्यवस्था को क्या कहा जाता है?
उत्तर : घाटे की अर्थव्यवस्था
14. जब किसी आवश्यकता को कीमत, समय, स्थान से प्रस्तुत किया जाता है तो उसे क्या कहते है?
उत्तर : माँग
15. जब किसी देश की जनसंख्या की जन्म दर में पर्याप्त कमी ना हो तो उसे क्या कहा जाता है?
उत्तर : जनसंख्या विस्फोट
16. आर्थिक वृद्धि का आधार क्या है?
उत्तर : उत्पादन
17. योजना आयोग किसके सवेक्षण के आधार पर गरीबी की रेखा से नीचे के लोगों का आकलन करता है?
उत्तर : राष्ट्रीय नमुना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ)
18. करेंसी नोट प्रेस कहाँ है?
उत्तर : नासिक
19. नरसिंहम समिति का संबंध किससे है?
उत्तर : बैंकिंग सुधार
20. ‘बुल एंड बीयर’ शब्द किससे संबंधित है?
उत्तर : शेयर बाजार से
21. अंतोदय कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
उत्तर : गरीबों में से अधिक गरीब की मदद करना
22. कुटीर ज्योति योजना क्या है ?
उत्तर : ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को निःशुल्क विद्युत सुविधा देना
23. वर्ल्ड डवलपमेंट रिपोर्ट किसका वार्षिक प्रकाशन है?
उत्तर : विश्व बैंक
24. बंद अर्थव्यवस्था का अर्थ क्या है?
उत्तर : आयत-निर्यात बंद

No comments:

Post a Comment