Pages

Tuesday 9 May 2017

विज्ञान GK (Science GK)-023

विज्ञान GK (Science GK)-023





1. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर : हेनरी शीले ने
2. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि?
उत्तर : प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है
3. दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक
उत्तर : बढ़ता है
4. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह न्यूटन का
उत्तर : तीसरा नियम है
5. ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है?
उत्तर : गंधक
6. उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि?
उत्तर : लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है

7. इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है?
उत्तर : विशिष्ट गुरुत्व
8. यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4 मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण में मनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआ प्रतीत होगा?
उत्तर : 8 मीटर/सेकेण्ड
9. कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर की सीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है?
उत्तर : उत्तल दर्पण
10. ऐसे तत्त्व जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाये जाते हैं वे कहलाते हैं?
उत्तर : उपधातु
11. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं?
उत्तर : थियोफ्रेस्टस
12. निम्नलिखित में से किसमें ध्वनि की चाल सबसे अधिक होगी?
उत्तर : इस्पात में
13. रक्त निर्माण के लिए कौनसा विटामिन आवश्यक होता है?
उत्तर : विटामिन- 'बी-12'
14. कौनसा विटामिन गर्म करने पर नष्ट हो जाता है?
उत्तर : विटामिन- 'सी'
15. विटामिन- 'ए' का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर : रेटिनॉल
16. किस विटामिन की कमी से नपुंसकता की बीमारी होती है?
उत्तर : विटामिन- ई
17. मकड़ी में पैरों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर : 8
18. सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी की होती है?
उत्तर : हिरण
19. आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है?
उत्तर : संयुक्त राज्य अमरीका
20. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी?
उत्तर : हेनरी बेकरल ने
21. दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर झुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी?
उत्तर : पाँच
22. पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस तरह बर्ताव करता है?
उत्तर : एक अवतल लेंस
23. यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल
उत्तर : 2% बढ़ जायेगा
24. एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल
उत्तर : अपरिवर्तित रहेगा
25. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है
उत्तर : अनुनाद के कारण
26. निम्नलिखित में से किस पदार्थ में ऑक्सीजन नहीं है
उत्तर : मिट्टी का तेल

No comments:

Post a Comment