Pages

Monday 1 May 2017

विज्ञान GK (Science GK)-016

विज्ञान GK (Science GK)-016



1. पादपों में पोषक तत्वों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर : 17
2. पादप पोषक तत्वों वर्गीकरण करने वाले कौन थे?

उत्तर : आर्नोन
3. मिट्टी रहित खेती को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर : हाईड्रोपोनिक्स
4. पौधे की पत्तियों पर सीधे पोषक घोल का छिड़काव को क्या कहते हैं?
 
उत्तर : फोलिअर स्प्रे
5. प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक वर्णक का नाम क्या है?
 
उत्तर : क्लोरोफिल (हरितलवक)
6. पत्तियों में उपस्थित हरे रंग के वर्णक (पिगमेंट) का नाम क्या है?
 
उत्तर : क्लोरोफिल

7. क्लोरोफिल का संरचनात्मक अवयव क्या है?

उत्तर : मैगनीशियम
8. प्रकाश संश्लेषण क्रिया किस रंग के प्रकाश में अधिकतम होती है?

उत्तर : लाल प्रकाश में
9. किन पदार्थों को प्रकाश संश्लेषण का कच्चा माल कहा जाता है?

उत्तर : जल तथा कार्बनडाइऑक्साइड को
10. प्रकाश संश्लेषण करने वाले सजीवों को क्या कहते हैं?
 
उत्तर : स्वपोषी
11. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में पौधे कौनसी गैस का उत्सर्जन करते हैं?

उत्तर : ऑक्सीजन
12. वह क्या है जो प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रिया में भाग नहीं लेता है बल्कि इस अभिक्रिया के लिये इसकी उपस्थिति आवश्यक है?

उत्तर : प्रकाश
13. प्रकाश संश्लेषण क्रिया में मुख्य उत्पाद क्या होता है?
 
उत्तर : ग्लूकोज
14. प्रकाश संश्लेषण क्रिया में उप-उत्पाद क्या-क्या होते हैं?

उत्तर : ऑक्सीजन और जल
15. हरे वृक्ष प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कौनसी गैस को लेते हैं?
 
उत्तर : कार्बन डाईऑक्साइड
16. प्रकाश संश्लेषण किस प्रकार की क्रिया है?
 
उत्तर : फोटोकेमिकल क्रिया
17. किस रंग के प्रकाश में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया पूरी तरह रूक जाती है?
 
उत्तर : हरे रंग में
18. प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में कार्बनडाइऑक्साइड किसके द्वारा पौधे की पत्तियों में प्रवेश करती है?

उत्तर : पर्णरन्ध्रों से
19. किस पदार्थ के अणु प्रकाश-संश्लेषण की जैव-रसायनिक क्रिया को प्रारम्भ करते हैं?

उत्तर : क्लोरोफिल के अणु
20. श्वसन की क्रिया में पौधे किस गैस को ग्रहण करते हैं तथा कौनसी गैस छोड़ते हैं?

उत्तर : ऑक्सीजन को ग्रहण करके कार्बनडाइऑक्साइड छोड़ते हैं

No comments:

Post a Comment