Pages

Tuesday 2 May 2017

30 अप्रैल (30 April)

30 अप्रैल (30 April)



30 अप्रैल, 1030 : गजनी के सुलतान महमूद का निधन।
30 अप्रैल, 1563 : यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।
30 अप्रैल, 1598 : अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।
30 अप्रैल, 1789 : जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
30 अप्रैल, 1863 : ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसेना काे ब्रिटिश नौसेना में भेजा गया।
30 अप्रैल, 1864 : न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।
30 अप्रैल, 1870 : भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।
30 अप्रैल, 1896 : आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म।
30 अप्रैल, 1904 : पहली बार आइसक्रीम कोन का डेब्यू हुआ।
30 अप्रैल, 1908 : खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।


30 अप्रैल, 1945 : जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।
30 अप्रैल, 1956 : अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत।
30 अप्रैल, 1973 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी।
30 अप्रैल, 1975 : वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।
30 अप्रैल, 1985 : अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बॉस (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।
30 अप्रैल, 1991 : अंडमान में ज्वालामुखी फटा।
30 अप्रैल, 1991 : बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।
30 अप्रैल, 1993 : सीईआरएन ने वल्र्ड वाइड वेब (WWW) सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक डोमेन में रखा।
30 अप्रैल, 1999 : हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा हुआ।
30 अप्रैल, 2001 : फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास हुआ।
30 अप्रैल, 2004 : फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
30 अप्रैल, 2005 : नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त हुई।
30 अप्रैल, 2007 : नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
30 अप्रैल, 2008 : चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
30 अप्रैल, 2010 : नेपाल के माओवादी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में माओवादी प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को भंग करने और वर्ष 1950 की भारत-नेपाल संधि को निरस्त करने की मांग की पूर्ति के लिए काठमांडू में लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए।
30 अप्रैल, 2010 : बेल्जियम सरकार के सार्वजनिक स्थानों पर बुर्के पर पाबंदी लगाने संबंधी विधेयक के एक कानूनी मसौदे को संसद के निचले सदन ने मंजूरी दे दी।
30 अप्रैल, 2013 : नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।

No comments:

Post a Comment