Pages

Sunday 28 May 2017

27 मई (27 May )

27 मई (27 May )




27 मई, 1153 : मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने।
27 मई, 1199 :
जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
27 मई, 1332 : प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म हुआ। उनका नाम अब्दुर्रहमान था और उन्हें अबू ज़ैद की उपाधि से याद किया जाता है।
27 मई, 1538 : जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जॉन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
27 मई, 1805 : नेपोलियन बोनापार्ट इटली का सम्राट बना।
27 मई, 1896 : अमेरिका के सेंट लुइस में आये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
27 मई, 1896 : रूस का अंतिम ज़ार निकोलस द्वितीय सम्राट बना।
27 मई, 1926 : लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
27 मई, 1940 : अमेरिका में हेलीकॉप्टर की पहली सफल उड़ान भरी गयी।


27 मई, 1951 : बांबे (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन किया गया।
27 मई, 1957 : कॉपीराइट बिल पारित हुआ।
27 मई, 1962 : भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म हुआ।
27 मई, 1964 : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ।
27 मई, 1973 : बहरीन में संविधान को अंगीकार किया गया।
27 मई, 1981 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
27 मई, 1991 : आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत।
27 मई, 1994 : रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की अमरीका में 20 साल तक निर्वासन में रहने के बाद रूस में घर वापसी हुई थी।
27 मई, 1997 : सदर्न यूएस के टेक्सॉस में जमीन पर उठने वाला अजीब तूफान 'टोरनेडो' आया।
27 मई, 2006 : इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये 6.3 तीव्रता के भूकंप में छह हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
27 मई, 2013 : इराक में बम धमाके में 75 मरे और 200 अन्य घायल हुए।

No comments:

Post a Comment