Pages

Monday 22 May 2017

22 मई (22 May)

22 मई (22 May)



22 मई, 1498 : वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन से पहली बार मिले।
22 मई, 1545 : पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले सूर वंश के संस्थापक शेरशाह शूरी की मौत हुई।
22 मई, 1761 : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।
22 मई, 1762 : स्वीडन और प्रशिया ने हैम्बर्ग की संधि परहस्ताक्षर किए।
22 मई, 1772 : समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म हुआ।
22 मई, 1859 : स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म हुआ। उनकी सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली किताब शेरलॉक होम्स है।
22 मई, 1871 : अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।
22 मई, 1897 : लंदन स्थित टेम्स नदी के नीचे बने ब्लैकवेल सुरंग को आधिकारिक तौर पर खोला गया।

22 मई, 1906 : राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।
22 मई, 1936 : भारत का पहला स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास हुआ।
22 मई, 1939 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर हुए।
22 मई, 1940 : अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर एस. प्रसन्ना का जन्म हुआ।
22 मई, 1960 : सदर्न चिली में 9.5 तीव्रता का भूकंप आया। ये अब तक का आया सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।
22 मई, 1961 : ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरु किया गया और 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।
22 मई, 1963 : भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
22 मई, 1972 : निक्सन रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने। उन्होंने सोवियत नेता लियोनिद ब्रेजनेव के साथ मुलाकात की।
22 मई, 1987 : दिल दिहलाने वाले हाशिमपुरा हत्याकांड हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के 19 जवानों पर हत्याकांड का मुकदमा चला था।
22 मई, 1988 : भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
22 मई, 1990 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया।
22 मई, 1992 : बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
22 मई, 1992 : भारत ने अपने ‘अग्नि’ रॉकेट का प्रक्षेपण किया।
22 मई, 2010 : एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ और 158 लोगों की मौत हुई।
22 मई, 2012 : जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया।

No comments:

Post a Comment