Pages

Sunday 2 April 2017

राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK)-2

राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK)-2

1. जौहर मेला कहाँ भरता है?
उत्तर : चित्तौडग़ढ़
2. कालीबंगा सभ्यता किस नदी के समीप विकसित हुई है?
उत्तर : सरस्वती (वर्तमान घग्घर)
3. 'राजस्थान का प्रवेश द्वार' किसे कहते हैं?
उत्तर : भरतपुर
4. झुंझुनूं जिला किस धातु के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर : तांबा
5. तेल एवं प्राकृतिक गैस विशाल मात्रा में मिलता है?
उत्तर : जैसलमेर
6. प्रसिद्ध तैराक भक्ति शर्मा किस शहर की है?
उत्तर : उदयपुर

7. मैंगनीज बहुतायात में किन जिलों में पाया जाता है?
उत्तर : बांसवाड़ा व उदयपुर में
8. तारागढ़ दुर्ग किस जिले में स्थित है?
उत्तर : अजमेर
9. ब्रह्मा मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर : पुष्कर
10. ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह स्थित है?
उत्तर : अजमेर में
11. किस व्यक्ति को 'मारवाड़ का प्रताप' कहा जाता है?
उत्तर : राव चन्द्र सेन को
12. राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है?
उत्तर : जयसमंद झील
13. राजस्थान का राज्य खेल है?
 उत्तर : बास्केटबॉल
14. वह फिल्म निर्देशक जिसने जैसलमेर के ऐतिहासिक किले पर 'सोनार किलाÓ नामक फिल्म का निर्माण किया?
उत्तर : सत्यजीत रे
15. रामदेवजी के मंदिरों में फहराने वाली ध्वजा को कहा जाता है?
उत्तर : नैजा
16. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौनसा है?
उत्तर : धौलपुर
17. राजस्थान संगीत अकादमी स्थित है?
उत्तर : जयपुर में
18. राजस्थान में प्रवाहित होने वाली सबसे लम्बी नदी है?
उत्तर : बनास
19. राजस्थान का सबसे पहला कॉलेज कहां खोला गया था?
उत्तर : अजमेर
20. रणकपुर के जैन मंदिर में कुल कितने खंभे हैं?
उत्तर : 1444
21. परबतसर का पशु मेला कहलाता है?
उत्तर : तेजाजी पशु मेला
22. विश्नोई जाति के लोग किस वृक्ष की पूजा करते हैं?
उत्तर : शमी
23. अमृतादेवी पुरस्कार किस क्षेत्र से सम्बन्धित है?
उत्तर : वन संरक्षण से
24. कौनसा शहर राजस्थान का मैनचेस्टर कहलाता है?
उत्तर : भीलवाड़ा
25. राजस्थान में सती हुई 'रूपकंवर' किस गांव की थी?
उत्तर : सीकर जिले के दिवराला गांव की
26. राजस्थान में कौनसा खाद्यान्न सर्वाधिक पैदा होता है?
उत्तर : बाजरा
27. 'राजस्थान प्राच्यविद्या प्रतिष्ठान' कहां स्थित है?
उत्तर : जोधपुर
28. राजस्थान दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर : 30 मार्च को
29. कौनसा कवि पृथ्वीराज चौहान का मित्र था?
उत्तर : चंदबरदाई
30. राजस्थान का पहला 6 लेन एक्सप्रेस हाइवे है?
उत्तर : जयपुर-किशनगढ़
31. राम सा पीर के नाम से प्रसिद्ध सन्त का सही नाम क्या है?
उत्तर : बाबा रामदेव
32. ब्लू पॉटरी से संबंधित किस व्यक्ति को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : कृपाल सिंह शेखावत
33. तेरापंथी संप्रदाय किस धर्म से जुड़ा है?
उत्तर : जैन धर्म
34. पुष्कर का मेला किस तिथि को भरता है?
उत्तर : कार्तिक पूर्णिमा
35. कौनसी नगरी महाकवि माघ की नगरी के तौर पर जानी जाती है?
उत्तर : भीनमाल (जालौर)
36. लोकदेवता गोगाजी का थान सामान्यत: किस पेड़ के नीचे बनाये जाते हैं?
उत्तर : खेजड़ी
37. खनिज तेल के भण्डारों की दृष्टि से राजस्थान का जो जिला महत्वपूर्ण होता जा रहा है वह है?
उत्तर : बाड़मेर
38. जिसके उत्पादन में राजस्थान का भारत में लगभग एकाधिकार है, वह है?
उत्तर : टंगस्टन
39. राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार है लगभग?
उत्तर : 23°3' उत्तरी अक्षांश से 30°12' उत्तरी अक्षांश तक (कुल विस्तार-7°9')
40. राजस्थान का सबसे पूर्वी जिला है?
उत्तर : धौलपुर
41. मंगला है एक?
उत्तर : तेल का कुँआ (बाड़मेर)
42. पोकरण जिस जिले में स्थित है, वह है?
उत्तर : जैसलमेर
43. राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जहाँ स्थित है, वह है?
उत्तर : जयपुर
44. राजस्थान के किन जिलों की सीमा अन्तर्राज्यीय व अन्तर्राष्ट्रीय दोनों हैं?
उत्तर : गंगानगर व बाड़मेर
45. राजस्थान के जिस जिले में 21 जून को सूर्य की सीधी किरणें पड़ती है, वह है?
उत्तर : बाँसवाड़ा
46. आकल (जैसलमेर) जिससे सम्बन्धित है, वह है?
उत्तर : काष्ठ जीवाश्म उद्यान
47. आशापुरा माता किस वंश की कुलदेवी है?
उत्तर : चौहान वंश
48. राजस्थान में ब्लू पॉटरी का प्रसिद्ध केन्द्र है?
उत्तर : जयपुर
49. राजस्थान में प्रथम ई-लर्निंग व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रीय संस्थान की स्थापना कहां की जा रही है?
उत्तर : केकड़ी (अजमेर)
50. वर्तमान में राजस्थान में नगर निगमों की संख्या है?
उत्तर : सात

No comments:

Post a Comment