Pages

Friday 7 April 2017

7 अप्रैल (7 April)

7 अप्रैल (7 April)



7 अप्रैल, 1509 : फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
7 अप्रैल, 1614 : प्रसिद्ध यूनानी चित्रकार अलग्रेको का निधन हुआ। अलग्रेको ने चित्रकारी की शिक्षा वेनिस में प्राप्त की। अलग्रेको की चित्रकारी का अधिकांश भाग धार्मिक है।
7 अप्रैल, 1721 : रुस के नरेश पीटर वरिष्ठ ने स्वेडन पर आक्रमण आरंभ किया।
7 अप्रैल, 1795 : फ्रांस ने मीटर को लंबाई मापने के लिए मुख्य पैमाने के रूप में स्वीकार किया।
7 अप्रैल, 1827 : ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वाकर ने माचिस की बिक्री शुरु की।
7 अप्रैल, 1920 : प्रसिद्ध सितारवादक पंडित रविशंकर का बनारस में जन्म हुआ।
7 अप्रैल, 1921 : क्रांतिकारी नेता सन यात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
7 अप्रैल, 1937 : अल्बानिया पर नियंत्रण के उद्देश्य से इटली ने आक्रमण आरंभ किया।
7 अप्रैल, 1939 : इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
7 अप्रैल, 1940 : बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
7 अप्रैल, 1942 : भारतीय फिल्म अभिनेता जितेन्द्र का जन्म हुआ।


7 अप्रैल, 1946 : सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।
7 अप्रैल, 1947 : अमरीका के एक विद्वान एवं अविष्कारक हेनरी फ़ोर्ड का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
7 अप्रैल, 1948 : संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया। इसीलिए हर वर्ष 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
7 अप्रैल, 1954 : हांगकांग एक्टर व मार्शल आर्टिस्ट जैकी चैन का जन्म हुआ।
7 अप्रैल, 1969 : अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म हुआ।
7 अप्रैल, 1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकास और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी।
7 अप्रैल, 1988 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण केंद्र में परमाणु परीक्षण किया।
7 अप्रैल, 1998 : विश्व में स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा हुई।
7 अप्रैल, 1999 : व्यापार संगठन ने यूरोपीय संघ और अमरीका के बीच केले के व्यापार को लेकर लंबे समय से जारी विवाद को खत्म करते हुए अमरीका के पक्ष में फैसला सुनाया।
7 अप्रैल, 2000 : भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया।
7 अप्रैल, 2000 : ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अखबार योर आनर का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ।
7 अप्रैल, 2003 : अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
7 अप्रैल, 2004 : एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मौत की सजा देने में चीन, ईराक व अमेरिका सबसे आगे है।
7 अप्रैल, 2006 : बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
7 अप्रैल, 2012 : सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई।

No comments:

Post a Comment