Pages

Friday 21 April 2017

21 April

21 अप्रैल (21 April)



21 अप्रैल, 829 : ब्रिटेन के प्रथम नरेश एगबर्ट को लंबी लड़ाई के बाद सिंहासन मिला।
21 अप्रैल, 1451 : लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
21 अप्रैल, 1526 : मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।
21 अप्रैल, 1572 : फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
21 अप्रैल, 1654 : इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
21 अप्रैल, 1720 : बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
21 अप्रैल, 1739 : स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
21 अप्रैल, 1782 : बैंकाक शहर की स्थापना हुई।
21 अप्रैल, 1828 : फ्रांसीसी दार्शनिक एवं इतिहासकार हिपोलिट टेन का जन्म हुआ।
21 अप्रैल, 1895 :
अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया।


21 अप्रैल, 1910 : टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन हुआ।
21 अप्रैल, 1938 : सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा... लिखने वाले उर्दू भाषा के मशहूर क‍वि मोहम्‍मद इकबाल का निधन हुआ।
21 अप्रैल, 1941 : यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
21 अप्रैल, 1945 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन के कुछ बाहरी इलाक़ों को अपने कब्ज़े में लिया।
21 अप्रैल, 1960 : ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाई गई।
21 अप्रैल, 1967 : यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।
21 अप्रैल, 1975 : दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।
21 अप्रैल, 1983 : ब्रिटेन में एक पाउंड का सिक्का पेश किया गया।
21 अप्रैल, 1987 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बम धमाके में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई।
21 अप्रैल, 1989 : चीन के थेन यन मान चौक पर एक लाख छात्र प्रदर्शनकारी जमा हुए सरकार के समर्थन में सड़कों पर उतरे।
21 अप्रैल, 1996 : भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
21 अप्रैल, 2013 : अाकंड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्‍तला देवी का निधन हुआ था।

No comments:

Post a Comment