Pages

Sunday 30 April 2017

2 अप्रैल (2 April)

2 अप्रैल (2 April)

2 अप्रैल, 1559
: इटली के जेनोआ क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
2 अप्रैल, 1679
: मुगल शासक अकबर ने जजिया कर समाप्त किया।
2 अप्रैल, 1720
: पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन हुआ।
2 अप्रैल, 1902
: लॉसएंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला।
2 अप्रैल, 1905
: मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरु हुआ।
2 अप्रैल, 1921
: प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नये 'सापेक्षता के सिद्धांत' विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया।
2 अप्रैल, 1933
: क्रिकेटर प्रिंस रणजीत सिंहजी का गुजरात के जामनगर में निधन हुआ।
2 अप्रैल, 1942
: कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।
2 अप्रैल, 1945
: सोवियत संघ और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुये।
2 अप्रैल, 1969 
: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का जन्म हुआ।
2 अप्रैल, 1970
: 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ।

2 अप्रैल, 1982
: अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला कर दिया।
2 अप्रैल, 1984
: स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
2 अप्रैल, 1989 
: फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2 अप्रैल, 1997
: सुमिता सिन्हा ने अपने उपर से 3200 किलोग्राम भार के ट्रक को पार करने की अनुमति देकर रिकार्ड स्थापित किया।
2 अप्रैल, 1999
: मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
2 अप्रैल, 2001
: नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या हुई।
2 अप्रैल, 2005
: पिछले 400 सालों में पोप बनने वाले पहले गैर इतालवी नागरिक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन हुआ।
2 अप्रैल, 2007
: सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी।
2 अप्रैल, 2011
: भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में पहले विश्व कप जीतने के बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार आईसीसी विश्व कप जीता।
2 अप्रैल, 2013
: पाकिस्तान के पेशावर में बिजली संयंत्र पर हुए हमले में सात लोग मारे गए।
2 अप्रैल, 2013
: बर्मा के यांगून में एक मस्जिद के भीतर लगी भीषण आग में 13 बच्चों की मौत हो गई।
2 अप्रैल, 2015
: केन्या के गारिसा यूनिवर्सिटी में बंदूकधारियों के हमले में 140 लोग मारे गए।

No comments:

Post a Comment