Pages

Wednesday 29 March 2017

राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK)-1

राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK)-1


1. सरदार सरोवर बांध परियोजना का विरोध किस कारण हुआ?
उत्तर : बांध निर्माण के कारण आस-पास के गांवों के पानी में डूबने की आशंका से जीवन एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे के कारण
2. पहला T-20 IPL किसने जीता?
उत्तर : राजस्थान रॉयल्स
3. रॉक फास्फेट पाया जाता है?
उत्तर : उदयपुर के पास
4. किस आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार विधेयक फ्री शुल्क शिक्षा प्रदान करता है?
उत्तर : 6-14
5. राजस्थान के किस जिले में रणथम्भौर का किला अवस्थित है?
उत्तर : सवार्ईमाधोपुर
6. पिछोला झील किस जिले में स्थित है?
उत्तर : उदयपुर

7. 'आशा परियोजना' का सम्बन्ध है?
उत्तर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
8. राजस्थान के किस जिले से 'थार एक्सप्रेस' शुरू होती है?
उत्तर : बाड़मेर
9. राजस्थान से सम्बन्धित नृत्य है?
उत्तर : घूमर और कालबेलिया
10. राजस्थान का उच्च न्यायालय कहाँ है?
उत्तर : जोधपुर
11. जलमहलों की नगरी किस स्थान को कहा जाता है?
उत्तर : डीग
12. पश्चिमी राजस्थान में बहने वाली नदी कौनसी है?
उत्तर : लूणी
13. महात्मा गांधी के पांचवे पुत्र के नाम से कौन प्रसिद्ध था?
उत्तर : जमनालाल बजाज
14. मीराबाई के पिता का क्या नाम था?
उत्तर : रतनसिंह राठौड़
15. गींदड़ किस क्षेत्र का लोकनृत्य है?
उत्तर : शेखावाटी
16. सिरोही, जालौर, जोधपुर व जैसलमेर में से किस जिले की सीमायें बाड़मेर जिले से नहीं लगती हैं?
उत्तर : सिरोही
17. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया?
उत्तर : 18 जून, 1576
18. 'हल्दीघाटी का युद्ध' किनके मध्य लड़ा गया?
उत्तर : महाराणा प्रताप व अकबर के सेनापति मानसिंह के मध्य
19. किस जिले का लाल पत्थर प्रसिद्ध है?
उत्तर : करौली
20. राजस्थान में जिलों एवं संभागों की संख्या है?
उत्तर : 33 व 7
21. तिमनगढ़ का किला स्थित है?
उत्तर : करौली
22. आठवीं योजना में सूरतगढ़ में किस तरह की परियोजना शुरू की गई?
उत्तर : थर्मल पॉवर
23. सहेलियों की बाड़ी स्थित है?
उत्तर : उदयपुर
24. सरगासूली स्थित है?
उत्तर : जयपुर
25. राजस्थान में नमक उत्पादन के लिए कौनसी झील प्रसिद्ध है?
उत्तर : सांभर
26. बीसलपुर किस जिले में स्थित है?
उत्तर : टोंक
27. किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल सबसे अधिक लम्बा था?
उत्तर : मोहनलाल सुखाडिय़ा
28. राजस्थान का कौनसा क्षेत्र डांग क्षेत्र के रूप में जाना जाता है?
उत्तर : करौली-धौलपुर
29. राजस्थान का राज्य पक्षी कौनसा है?
उत्तर : गोडावण
30. राजस्थान विधानसभा में कितने सदस्य निर्वाचित होते हैं?
उत्तर : 200
31. नक्की झील कहाँ स्थित है?
उत्तर : माउंट आबू
32. राजस्थान में छप्पनिया अकाल किस वर्ष पड़ा?
उत्तर : 1956 वि.सं. या 1899 ईस्वीं
33. राज्य की कौनसी नदी यमुना में मिलती है?
उत्तर : चम्बल
34. डबोक हवाई अड्डा कहाँ स्थित है?
उत्तर : उदयपुर
35. केवलादेव घना पक्षी राष्ट्रीय अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है?
उत्तर : भरतपुर
36. दर्रा वन्य अभ्यारण्य किन जिलों में स्थित है?
उत्तर : कोटा व झालावाड़
37. नमदे बनाने के लिए कौनसा जिला प्रसिद्ध है?
उत्तर : बीकानेर
38. मत्स्य राज्य की राजधानी थी?
उत्तर : अलवर
39. बिजोलिया किसान आंदोलन किसने शुरू किया?
उत्तर : साधु सीताराम दास
40. किस जिले में कोई रेलमार्ग नहीं है?
उत्तर : बाँसवाड़ा
41. वल्लभ सम्प्रदाय का राजस्थान में सबसे प्रसिद्ध केन्द्र कौनसा है?
उत्तर : नाथद्वारा
42. राजस्थान का कौनसा राजपरिवार एकलिंगजी का उपासक रहा है?
उत्तर : मेवाड़
43. राजस्थान के किस मेले को लक्खी मेले के रूप में माना जाता है?
उत्तर : करौली का कैलादेवी मेला
44. गोगामेड़ी पशु मेला कहाँ भरता है?
उत्तर : हनुमानढ़
45. राजस्थान का तकनीकी विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर : कोटा
46. राजस्थान का सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला कौनसा है?
उत्तर : जालौर
47. बौद्ध मंदिर के स्मारक किस स्थान पर स्थित है?
उत्तर : बैराठ
48. 'थार का कल्पवृक्ष' नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर : खेजड़ी
49. खानवा के युद्ध में कौन पराजित हुआ?
उत्तर : महाराणा सांगा
50. महाराणा प्रताप की मृत्यु कहाँ हुई?
उत्तर : चावण्ड

No comments:

Post a Comment