Pages

Monday 6 March 2017

भारत की मिट्टी (Indian Soil)

भारत की मिट्टी (Indian Soil)


1. भारत के उत्तरी मैदानों में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?
उत्तर : जलोढ़ मिट्टी
2. किस मिट्टी का प्रायद्वीपीय भारत में सर्वाधिक क्षेत्र है?

उत्तर : काली मिट्टी
3. किसी देश की कृषि का मुख्य आधार क्या होता है?
 
उत्तर : उस देश की मिट्टी
4. भारत में कितने प्रकार की मिट्टी पायी जाती हैं?

उत्तर : 8
5. भारत की सबसे महत्वपूर्ण मिट्टी कौन-सी है?
 
उत्तर : जलोढ़ मिट्टी
6. नवीन जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
 
उत्तर : खादर मिट्टी

7. किस मिट्टी में पोटाश की मात्रा सबसे अधिक होती है?

उत्तर : जलोढ़ मिट्टी में
8. काली मिट्टी का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर : रेगुर मिट्टी
9. मृदा अपरदन को कैसे रोका जा सकता है?
 
उत्तर : वन रोपण द्वारा
10. रेगुड़ मिट्टी सबसे अधिक किस राज्य में पायी जाती है?
 
उत्तर : महाराष्ट्र में
11. किस प्रकार की मिट्टी में जिप्सम का प्रयोग करके उसे उपजाऊ बनाया जाता है?

उत्तर : अम्लीय मिट्टी को
12. किस प्रकार की म्टिटी में कार्बनिक पदार्थों की अधिकता होती है?

उत्तर : काली मिट्टी में
13. किस मिट्टी में आयरन व सिलिका सबसे अधिक पाया जाता है?

उत्तर : लैटराइट मिट्टी
14. चाय की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन-सी है?

उत्तर : लैटराइट मिट्टी
15. भारत के समस्त स्थल भाग के कितने % भाग में जलोढ़ मिट्टी है?
 
उत्तर : 24%
16. लावा के प्रवाह से किस मिट्टी का निर्माण होता है?

उत्तर : काली मिट्टी
17. कौन-सी मिट्टी जैव पदार्थों से भरपूर होती है?

उत्तर : काली मिट्टी
18. किस मिट्टी का निर्माण बैसाल्ट चट्टानों के विखंडन से होता हैं?
 
उत्तर : काली मिट्टी
19. किस मिट्टी में कृषि के लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती हैं?
 
उत्तर : काली मिट्टी
20. भारत में लाला मिट्टी का विस्तार सबसे अधिक कहाँ है?

उत्तर : आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु
21. किस मिट्टी में लोहे और एल्युमीनियम के कण पाये जाते है?

उत्तर : लैटराइट मिट्टी में
22. धान की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी उपयुक्त होती है?

उत्तर : दोमट मिट्टी
23. भारत के किस राज्य में अंतर्देशीय लवणीय आर्द्र भूमि है?
 
उत्तर : राजस्थान में
24. लैटराइट मिट्टी को अन्य किस नाम से जानते हैं?
 
उत्तर : मुखरैला मिट्टी
25. काली कपासी मिट्टी को किस नाम से जाना जाता है?
 
उत्तर : रेगुड़ मिट्टी
26. लैटराइट मिट्टी सबसे अधिक कहाँ पायी जाती है?

 उत्तर : मालाबार तटीय प्रदेशों में
27. ग्रेनाइट और नाइस चट्टानों के द्वारा किस मिट्टी का निर्माण होता है?
 
उत्तर : लाल मिट्टी का
28. किस प्रकार की मिट्टी में सबसे कम उर्वरक की आवश्यकता होती है?
 
उत्तर : जलोढ़ मिट्टी में
29. पुरानी जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर : बांगर
30. गंगा में जलोढ़ मिट्टी भूमि की सतह से कितने नीचे तक पाई जाती है? 
उत्तर : 600 मीटर
31. लैटराइट मिट्टी के निर्माण में उत्तरदायी कौन है?
 
उत्तर : अप क्षालन एवं केशिका क्रिया
32. कौन-सी मिट्टी सूख जाने पर कठोर एवं गीली होने पर दही की तरह लिपलिपी हो जाती है?

 उत्तर : लैटराइट मिट्टी
33. मिट्टी के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
 
उत्तर : मृदा विज्ञान
34. काली मिट्टी किस फसल के लिए सबसे अधिक उपयोगी है?
 
उत्तर : कपास
35. लाल मिट्टी का ‘लाल रंग’ किसके कारण होता है?
 
उत्तर : लौह ऑक्साइड के कारण

No comments:

Post a Comment