Pages

Friday 10 March 2017

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)-02

सामान्य ज्ञान  (General Knowledge)-02

1. किस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक मानी जाती है?
उत्तर : असहयोग आंदोलन
2. सर्वेंट ऑफ इंडिया सोसाइटी का संस्थापक कौन था?
उत्तर : जी.के. गोखले
3. 1885 में स्थापित बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन के संस्थापकों कौन था?
उत्तर : फिरोजशाह मेहता
4. 2016 में डॉ. भीमराव अंबेडकर की कौन-सी पुण्यतिथि होगी?
उत्तर : 60वीं
5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशनों में से सी.विजय राघव चेरियार ने किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
उत्तर : गया अधिवेशन (1922)
6. किसने 1904 में लगातार भारत को स्वशासन देने पर बल दिया?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी


7. 14वीं सदी ई. पूर्व का एक अभिलेख जिसमें वैदिक देवताओं का वर्णन है, कहां प्राप्त हुआ है?
उत्तर : बोगज-कोई से
8. अंग्रेजों ने रैयतवाड़ी व्यवस्था सर्वप्रथम आरंभ की थी?
उत्तर : बंबई प्रेसीडेंसी में
9. किस कानून ने पहली बार भारत में एक क्रियाशील विधान परिषद का सृजन किया?
उत्तर : चार्टर ऐक्ट, 1953
10. पेथिक लॉरेंस, जॉन साइमन, स्टैफोर्ड क्रिप्स और ए.वी. अलेक्जैंडर इनमें से कौन कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था?
उत्तर : जॉन साइमन
11. अनइहिलेशन ऑफ कास्ट का लेखक कौन है?
उत्तर : डॉ बीआर अंबेडकर
12. भारत के संदर्भ में शासन में पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण निम्नलिखित में से किससे प्राय: संबंधित माना जाता है?
उत्तर : चार्ल्स ग्रांट से
13. साधना समाज से, अनुशीलन समिति से, अभिनव भारत से और स्वदेश बांधव समिति से इनमें से बारिंद्र घोष किससे जुड़े हुए थे?
उत्तर : अनुशीलन समिति से
14. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायरमेंट कहाँ अवस्थित है?
उत्तर : नई दिल्ली में
15. किस मानक से हरिकेन द्वारा क्षति के मापन में उपयोग किया जाता है?
उत्तर : साफिर-सिम्पसन मापक
16. मीथेन, जलवाष्प, ऑर्गन और कार्बन डाई ऑक्साईड इन में से कौन एक वैश्विक उष्मन के लिए उत्तरदायी नहीं है?
उत्तर : ऑर्गन
17. पृथ्वी सम्मेलन 5 किस वर्ष आयोजित हुआ था?
उत्तर : 1997 में
18. कौन-सा एक मिशन भारत के राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना के आठ मिशनों में शामिल नहीं है?
उत्तर : नाभिकीय शक्ति
19. मालवीय, नेपाल, भूटान और अफगानिस्तान देशों में से किसमें कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 70 प्रतिशत भाग पर वन बनाए रखने का संवैधानिक प्रावधान है?
उत्तर : भूटान
20. अरुणाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा और सिक्किम राज्यों में से कौन-सा जनवरी 2016 में भारत का प्रथम जैविक राज्य घोषित हुआ था?
उत्तर : सिक्किम
21. एकोक्लाइन, हैलोक्लाइन, पिक्नोक्लाइन और थर्मोक्लाइन राज्यों में से कौन किसी जल निकाय में घनत्व प्रवणता को दर्शाती है?
उत्तर : पिक्नोक्लाइन
22. हिमालय, विन्ध्यन, उत्तरी-पूर्वी भारत और पश्चिमी घाट इनमें से कौन एक भारत का बायोडायवर्सिटी हॉट स्पाट नहीं है?
उत्तर : विन्ध्यन
23. एक जैविक अनुक्रमण की प्रवस्थाओं का सही क्रम क्या है?
उत्तर : नग्नीकरण, प्रवास, आस्थापन, प्रतिक्रिया, स्थिरीकरण
24. एशिया की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
उत्तर : यांग्टसी
25. उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों में से कौन सा गोंडवानालैंड का भाग नहीं था?
उत्तर : उत्तर अमेरिका
26. सभी प्रकार के जलवायु कटिबंधीय किस महाद्वीप में हैं?
उत्तर : एशिया
27. इंडोनेशिया, कोलबिंया, वियतनाम और ब्राजील देशों में से कौन-सा विश्व का द्वितीय वृहत्तम कहवा निर्यातक देश है?
उत्तर : वियतनाम
28. भूमध्य रेखीय, ऊष्णकटिबंधीय, ऊपोष्ण कटिबंधीय और समशीतोष्ण इनमें से टैगा वन किस क्षेत्र की विशिष्टता है?
उत्तर : समशीतोष्ण क्षेत्र की
29. बंग्लादेश में प्रवेश करने के बाद गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : पद्मा
30. शुक्लाफंटा वन्यजीव अभ्यारण्य कहाँ स्थित है?
उत्तर : नेपाल में

No comments:

Post a Comment