Pages

Tuesday 21 February 2017

विश्व की झीलें (Lakes of world)

विश्व की झीलें (Lakes of world)


1. अंगुली नुमा झीलों के लिए कौन-सी जगह प्रसिद्ध है ?
उत्तर : अमेरिका
2. टान्ले सेप नामक झील कहां है ?
उत्तर : कंबोडिया
3. संसार की सबसे ऊंची झील कौन-सी है ?
उत्तर : टिटिकाका झील (बोलीविया)
4. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी झील कौन-सी है ?
उत्तर : कैस्पियन सागर
5.विश्व की सबसे गहरी झील कौन-सी है ?
उत्तर : बैकाल झील (साइबेरिया)
6. संसार की सबसे मीठे पानी की झील कौन-सी है ?
उत्तर : सुपीरियर झील

7. दुनिया की सबसे अधिक खारे-पानी की झील कौन-सी है ?
उत्तर : वॉन लेक (तुर्की)
8. अरल सागर झील कहां स्थित है ?
उत्तर : कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान
9. अफ्रीका की सबसे बड़ी झील कौन-सी है ?
उत्तर : विक्टोरिया झील
10. कौन-सी झील तंजानिया और युगांडा के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है ?
उत्तर : विक्टोरिया झील
11. भारत की सबसे ऊंची झील कौन-सी है ?
उत्तर : देवस्थल झील
12. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है ?
उत्तर : वुलर झील (जम्मू-कश्मीर)
13. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन-सी है ?
उत्तर : चिल्का (उड़ीसा)
14. झीलों की उत्पत्ति के लिए कौन-सी बातें आवश्यक हैं ?
उत्तर : गड्ढे का होना और जल की आपूर्ति
15. प्लाया किसे कहते हैं ?
उत्तर : रेगिस्तान में पवन के अपघर्षण से बने गर्तों में जब कभी वर्षा जल जमा हो जाते हैं तो कुछ समय के लिए छिछली झीलें बन जाती हैं । ऐसी झीलों को प्लाया कहते हैं ।
16. सैलीना किसे कहते हैं ?
उत्तर : रेगिस्तान में अत्यंत नमकीन झीलों को ।
17. बील किसे कहते हैं ?
उत्तर : गंगा के डेल्टा में स्थित डेल्टाई झीलों को ।
18. भारत के पश्चिमी तट पर स्थानीय भाषा में कयाल किसे कहते हैं ?
उत्तर : लैगून झीलों को ।
19. स्विटजरलैंड की जेनेवा झील किन झीलों के अतंर्गत आती है ?
उत्तर : भूकंपकृत
20. मृतसागर, टेंगानिका, बैकाल झीलें किस तरह की झीलों का उदाहरण हैं ?
उत्तर : भ्रंशघाटी झील
21. कैप्सियन सागर झीलों की किस श्रेणी में आता है ?
उत्तर : नवस्थल या नवभूमि झील
22. भारत में प्रपात झील का उदाहरण कौन-सी झील है ?
उत्तर : चचाई झील, मीर्जापुर ।
23. किन नदियों के बीच कोलेरु झील है ?
उत्तर : कृष्णा और गोदावरी
24. गर्त या खड्ड झील का सबसे बढ़िया उदाहरण कौन-सा है ?
उत्तर : स्कूटैरी झील, यूगोस्लाविया ।
25. विश्व की सबसे बड़ी कोल्डेरा झील कौन-सी है ?
उत्तर : टोबा झील, इंडोनेशिया

No comments:

Post a Comment