Pages

Saturday 25 February 2017

इंडिया GK (India GK)-2

इंडिया GK (India GK)-2


  • सतपुड़ा की पहाड़ियाँ मध्य प्रदेश में स्थित हैं।
  • सैडल पीक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊँची चोटी है।
  • मंगलोर से कन्याकुमारी तक का तटीय क्षेत्र मालाबार तट कहलाता है।
  • दक्कन का पठार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में स्थित है।
  • धारवाड़ का पठार कर्नाटक में स्थित है।
  • नीलगिरि की पहाड़ियाँ तमिलनाडु में स्थित है।
  • अन्नाईमुडी चोटी की ऊँचाई 2695 मीटर है।
  • अरावली की पहाड़ियाँ राजस्थान में स्थित हैं।
  • बनास नदी का उद्गम अरावली के पूर्व की ओर से है।
  • ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के मध्य डूरण्ड नामक सीमा रेखा का निर्धारण सन् 1896 में किया गया था।
  • भारत और पाकिस्तान के मध्य रेडक्लिफ नामक सीमा रेखा का निर्धारण सर सिरिल जॉन रेडक्लिफ ने किया था।
  • रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण 15 अगस्त, 1947 को किया गया था।
  • सिक्किम वह भारतीय राज्य है जो चीन, नेपाल और भूटान की सीमा को स्पर्श करता है।
  • सियाचिन ग्लेशियर जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है।
  • डंकन पास दक्षिण अंडमान और लिटिल अंडमान के मध्य स्थित है।
  • भारत का सबसे उत्तरी भाग को इन्दिरा कॉल के नाम से जाना जाता है।
  • रामसेतु या आदम का पुल भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से करता है।
  • ‘दक्षिण गंगोत्री’ अटांर्कटिका स्थित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र है।
  • राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के तीन बड़े राज्य हैं।
  • कुर्नूल आंध्र प्रदेश की पूर्व राजधानी थी।
  • संकोशी नदी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा बनाती है।
  • भू-वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय पर्वत पहले टिथिस नामक समुद्र था।
  • महेन्द्रगिरी की पहाड़ियाँ ओड़िशा एवं आंध्र प्रदेश के तट पर है।
  • पम्बन द्वीप मन्नार की खाड़ी में स्थित है।
  • केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे बड़ा पत्तन पोर्ट ब्लेयर है।

No comments:

Post a Comment