Pages

Tuesday 14 February 2017

विज्ञान GK (Science GK)-004

विज्ञान GK (Science GK)-004





1. जलवायु (Climate) शब्द से क्या तात्पर्य होता है?उत्तर : एक विशाल क्षेत्र में लम्बी समयावधि में मौसम की अवस्थाओं तथा विविधताओं का कुल योग ही जलवायुहै (अर्थात जलवायु में परिवर्तन बहुत लम्बी समयावधि में ही घटित होते हैं जैसे वर्तमान में पृथ्वी के तमामस्थानों पर ग्लोबल वार्मिंग की स्थिति विद्यमान है जो कई वर्षों में घटित कारणों के चलते उजागर हुई है)

जलवायु क्या है?
उत्तर : जलवायु किसी बड़े इलाके का औसत मौसम है जो कि एक लम्बे समय से बना रहता है. उदाहरण के लिएभारत की जलवायु यूरोप की तुलना में भिन्न है. यूरोप में अक्सर बर्फबारी होती है और भयानक सर्दी पड़ती है.भारत में ऐसी बर्फबारी और सर्दी नहीं पड़ती. सरल शब्दों में किसी इलाके का किसी एक तरह का औसतमौसम अगर लम्बे समय से बना रहता है तो उसे उस इलाके की जलवायु कहा जाता है. मौसम जहां कुछ दिनोंया घंटों में बदल सकता है वहीं जलवायु बदलने में सैकड़ों हजारों साल का समय लगता है.

 

2. मौसम (Weather) क्या है
उत्तर : एक विशेष समय में एक क्षेत्र के वायुमण्डल की अवस्था मौसम होती है (मौसम की अवस्था एक ही दिन मेंकई बार बदल सकती है)

3. जलवायु (Climate) तथा मौसम (Weather) दोनों को प्रभावित करने वाले प्रमुख तत्व कौन से हैं?
 
उत्तर : तापमान (Temperature), वायुमण्डलीय दाब (Atmoshpheric pressure), पवन (Wind), आर्द्रता(Humidity) तथा वर्षण (Precipitation)
 

4. भारत की जलवायु की व्याख्या के लिए कौन सा एक विशिष्ट शब्द प्राय: प्रयुक्त किया जाता है?
उत्तर : मानसून – Monsoon (भारत को मानसून-आधारित जलवायु वाला देश बताया जाता है)

5. “मानसून” (Monsoon) शब्द किस भाषा से उत्पन्न हुआ है?
 
उत्तर : अरबी (“मानसून” शब्द अरबी शब्द “मौसिम” (‘Mausim’) से उत्पन्न हुआ है)

6. “मानसून” नामक प्रक्रिया में क्या होता है?

उत्तर : मानसून नामक प्रक्रिया में एक वर्ष के दौरान वायु की दिशा में ऋतु के अनुसार परिवर्तन होता है (सर्दियों मेंवायु स्थल से समुद्र की ओर तथा गर्मियों में वायु समुद्र से स्थल की ओर बहती है)

7. वे पहले व्यक्ति कौन थे जिन्होंने मानसून प्रणाली में पवन के उल्टी दिशा से बहने की परिघटना पर ध्यानदिया था?

उत्तर : ऐतिहासिक काल में भारत आने वाले विदेशी नाविक (पुराने युग में भारत आने वाले विदेशी नाविकों ने पवनतंत्र की दिशा उलट जाने की घटना पर ध्यान दिया था जिसके कारण उन्हें लाभ होता था। ऐसा इसलिए थाक्योंकि उनके जहाज पवन के प्रवाह की दिशा पर निर्भर थे। भारत में व्यापारी बनकर आने वाले अरब नाविकोंने ही प्रणाली को “मानसून” नाम दिया था)

8. वे कौन से 6 तत्व हैं जो किसी स्थान की जलवायु को प्रभावित करते हैं?

उत्तर : अक्षांश (latitude), ऊँचाई या तुंगता (Altitude), वायु दाब एवं पवन तंत्र (Pressure and Winds),समुद्र से दूरी (Distance from the Sea), महासागरीय धाराएं (The State of Ocean Currents) तथाउच्चावच लक्षण (Relief Features)।

9. भारत की जलवायु को किस वृहद श्रेणी में रखा जा सकता है?

उत्तर : उष्णकटिबंधीय (Tropical) अथवा उप-उष्णकटिबंधीय (Sub-tropical)

10. भारत की समग्र जलवायु से सम्बन्धित एक प्रमुख तथ्य क्या है?

उत्तर : यहाँ की जलवायु में अपार विविधता (incredible variety) है (यहाँ उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की प्रमुखता हैलेकिन इसके बावजूद यहाँ वर्षा वन से लेकर, सूखे रेगिस्तान, ठण्डे रेगिस्तान, टुण्ड्रा समान क्षेत्र, घास केमैदानों, पठारों तक सब कुछ मौजूद है)

No comments:

Post a Comment